ब्रेकिंग उधमसिंहनगर पुलिस ने काशीपुर क्षेत्र में हुए हत्याकांड का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार#

खबर शेयर करें -


उधम सिंह नगर क्राइम रिपोर्टर थाना हाजा पर 05.02.2023 को श्री मंगल सिंह पुत्र श्री जोगेन्द्र सिंह निवासी मछरिया थाना कटघर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश ने तहरीरी सूचना दी कि उसका भाई मुकेश कुमार पुत्र श्री प्रेमपाल निवासी ग्राम मछरिया थाना कटघर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश जो अपने मकान ग्राम चादपुर सैनिक कालोनी आया तथा दिनांक 28.01.2023 से उसका फोन बंद आ रहा था वह अपने मामा विजय कुमार के साथ चादपुर सैनिक कालोनी आया तो देखा कि उसके भाई का शव बद्ध के अन्दर मृत अवस्था में पड़ा है एवं उसके रूपये व फोन गायब था तथा जानकारी करने पर आया कि दिनाक 29.01.2023 को मुकेश कुमार के साथ उसके परिचित 1-गौतम बाल्मीकि 2-रवि कुमार उर्फ गोगली 3-दीपक ने कमरे में बैठकर शराब थी, तीनों के द्वारा उसके भाई मुकेश कुमार की हत्या कर दी है कि तहरीरी सूचना पर थाना हाजा पर मु0एफआईआर नम्बर 76 / 2022 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ग्रामीण क्षेत्र में हुयी सनसनी खेज वारदात हत्या की घटना का श्रीमान वरिष्ठ पुलिस उधमसिंह नगर महोदय द्वारा हत्या का अनावरण करने के निर्देश पर श्री अभय सिंह पुलिस अधीक्षक काशीपुर एंव सुश्री वन्दना वर्मा पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के निर्देशन में थाना हाजा पर उपरोक्त सनसनी हत्या की घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुये आने-जाने वाले घटना स्थल के समस्त मार्गों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया अभियोग में संदिग्ध प्रकाश में बाईस्तवा अभियुक्त गणों को फुटेज के आधार पर अभियुक्त गण 1-गौतम बाल्मीकि 2- रवि उर्फ भोगली 3- दीपक को गिरफतार किया गया

घटना का खुलासा
गिरफतार शुदा अभियुक्त दीपक कुमार उम्र 19 वर्ष ने पूछने पर बताया कि मेरी दोस्ती मुकेश कुमार के साथ थी हम लोग अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे मैने ही मुकेश कुमार की दोस्ती रवि कुमार उर्फ गोगली उम्र 18 वर्ष व गौतम बाल्मीकि से करायी थी पहले भी दो-तीन बार हम लोग मुकेश कुमार के कमरें में गये थे मुकेश अक्सर दीपक के घर आता था तथा दीपक ने बताया कि वह उसकी रिस्तेदारी में आता हैं दिनांक 29.01.2023 को दीपक मुझे प्रतापपुर बाजार में मिला तथा वह अपने साथ ले गया तथा मैंने गौतम को भी फोन करके बुलाया तब बताया कि मुकेश के पास पांच पांच सौ रूपये की नोटों की गडढ़ी है तथा मुकेश लड़की की व्यवस्था के लिये कह रहा है तब हम पैदल पैदल जंगल गये तथा मुकेश को बताया कि लडकी की व्यवस्था हो गयी है, मुकेश आ गया था परन्तु वहाँ पर दिन लोगों की आबा-जाही के कारण मुकेश कुमार को मारने की हिम्मत नही हुयी उसके बाद मृतक मुकेश कुमार के साथ कच्ची शराब खरीदकर, बाजार से खाना लाकर रात समय लगभग 18:30 बजे हम तीनों मुकेश कुमार के घर चले गये वहाँ पर हमने शराब थी जब मुकेश को ज्यादा नशा हो गया तो मुकेश सो गया तब हमनें मुकेश कुमार को ठिकाने लगाने की पूरी तैयारी करी रवि कुमार उर्फ गोगली को मुकेश कुमार की घर की छत पर निगरानी के लिये चला गया तथा आने-जाने वाले लोगो पर नजर रखने लगा तब गौतम व मैंने मुकेश की चाकू एवं सरिया से उसकी हत्या कर लाश को बैंड के अन्दर डाल दिया और कम्बल से ढक दिया उसकी जेब से 1500/ रूपये निकाल लिये पांच पांच सौ रूपये के हिसाब से आपस में बाँट लिये मृतक मुकेश का फोन दीपक ने अपने पास रखा और दिनाक 05.02.2023 को अभियुक्त गण पुलिस कार्यवाही की डर से मृतक की मोटर साईकिल को बेचने के इरादे से भाग रहे थे को मुखविर की सूचना पर प्रतापपुर क्षेत्र से गिरफतार किया गया ।

गिरफतार शुदा अभियुक्त

1- गौतम बाल्मीकि पुत्र श्री राजू राम निवासी गुरूद्वारे के पास प्रतापपुर काशीपुर
2- रवि उर्फ गोगली पुत्र श्री रामू निवासी हनुमान कालौनी काशीपुर
3- दीपक पुत्र श्री भूप सिंह निवासी सैनिक कलौनी चांदपुर प्रतापपुर काशीपुर

बरामद माल का विवरण ।
1- एक अदद चाकू आला कत्ल
2- एक अदद सरिया आला कत्ल 3- मृतक की मोटर साईकिल
4- मृतक को मोबाइल फोन
5- मृतक के कमरे के ताले की चाबी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad