ब्रेकिंग चंपावत: डीएम की गजब की कार्यशैली!👉जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु लगातार कई किलोमीटर पैदल चल दूरस्थ क्षेत्रों मैं जाकर शिविर लगाकर व ग्रामीणों के मध्य बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी जा रही है !!👁️ अशोक गुलाटी editor-in-chief/सुंदर बहादुर ब्यूरो चीफ की ग्राउंड जीरो से -: रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

चंपावत 👁️ अशोक गुलाटी editor-in-chief/सुंदर बहादुर ब्यूरो चीफ की ग्राउंड जीरो से -: रिपोर्ट चंपावत के युवा तेजतर्रार डीएम की गजब की कार्यशैली से ग्रामीण काफी प्रभावित हैं उनके द्वारा कई किलोमीटर पैदल चलकर ग्रामीणों की समस्या सुनी जा रही है जिससे जनपद में युवा डीएम की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है इसी क्रम में

*जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु लगातार दूरस्थ क्षेत्रों मैं जाकर शिविर लगाकर व ग्रामीणों के मध्य बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी जा रही है तथा एक निर्धारित समय अन्तर्गत उन समस्याओं का समाधान विभागों के माध्यम से कराने के साथ ही इन समस्याओं के निस्तारण हेतु स्वयं भी पहल एवं समीक्षा भी की जा रही है*।     
इसी के अन्तर्गत सुक्रवार को जिलाधिकारी विकासखण्ड चम्पावत के *अति दुर्गम क्षेत्र में स्थित गाँव कठौल पहुँचे जहाँ उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनी*। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के पश्चात जिलाधिकारी पैदल चलकर *प्रसिद्ध बाबा ब्यानधुरा मंदिर पहुँचे* जहाँ उन्होंने पूजा अर्चना कर जिले की सुख शांति एवं विकास की कांमना की साथ ही उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस मंदिर में वर्षभर लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं।
कठौल गांव में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुनते हुए *जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अन्तर्गत गाँव को सड़क सुविधा से जोड़े जाने हेतु सड़‌क का निर्माण किया जा रहा है*।

धुरा से व्यानधुरा तक 38 किमी सड़क स्वीकृत के अतिरिक्त एक 200 मीटर स्पान का मोटर पुल स्वीकृत है तथा कठौल गाँव को जोड़े जाने हेतु एक झुला पुल भी स्वीकृत है लोनिवि द्वारा कार्यवाही की जा रही है
ग्रामीणों द्वारा गाँव में स्वास्थ्य सम्बंधी सुविधा मुहैया कराए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही गाँव में चिकित्सा विभाग द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा तथा पशुओं के उपचार हेतु भी पशुपालन विभाग की टीम गाँव में पशु कैंप लगाएगी जिलाधिकारी ने कहा कि गाँव में अब नियमित रूप से समय समय पर स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग द्वारा चिकित्सा कैंप का आयोजन किया जाएगा*। इस हेतु विभागों को निर्देश जारी किये गये।
*गाँव में 4 व्यक्तियों द्वारा बीमारी के इलाज हेतु आर्थिक मदद की भी मांग जिलाधिकारी के सम्मुख रखी जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हें जिला रेडक्रॉस समिति के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी*। इस सम्बंध में जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक को ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये।
कढौल गाँव को जोड़ने वाली विद्युत लाइन के पोल जो नदी क्षेत्र में होने के कारण वर्षात में क्षतिग्रस्त हो जाते हैं उन्हें अन्यत्र सिफ्ट किए जाने की ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही विद्युत विभाग की टीम को गाँव में भेजकर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
ग्रामीणों द्वारा वुडम हाईस्कूल का उच्चीकरण किए जाने की भी मांग रखी गई जिसपर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित खण्ड शिक्षाधिकारी को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये, इसके साथ ही क्षेत्रवासियों द्वारा जीआईसी डांडा में अतिरिक्त विषय स्वीकृत कराने अध्यापकों की तैनाती किए जाने, दुर्गापीपल विद्यालय की छत मरम्मत किए जाने प्राथमिक विद्यालय कठौल में सौचालय निर्माण किए जाने की भी मांग रखी गई, जिस पर खण्ड शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गए।

इसके अतिरिक्त ग्रामीणों द्वारा व्यानधुरा मंदिर तक पेयजल लाइन निर्माण किए जाने,  मंदिर परिसर में महिलाओं हेतु टिनशेड का निर्माण किए जाने मंदिर क्षेत्र में फलदार एवं फूलों के पौधों का वन विभाग के माध्यम से रोपण किए जाने,मंदिर का सौंदर्यीकरण किए जाने, ककराली गेट से कठौल तक वन विभाग की सड़क का सुधारीकरण किए जाने, कठौल गाँव में कुछ स्थानों में संपर्क मार्ग बनाए जाने की मांग ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी के सम्मुख रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश देते हुए ग्रामीणों को आस्वस्त किया कि उनकी प्रत्येक समस्या का समाधान एवं निस्तारण किया जाएगा।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा *कठौल गांव में सिंचाई विभाग द्वारा 3 किलोमीटर में किए जाने वाले बाढ़ सुरक्षा के कार्यों के संबंध में की जा रही कार्यवाही के बारे में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए स्थलीय निरीक्षण भी किया*।

इस दौरान ग्राम प्रधान बुडम(कठौल) मोहन सिंह, ग्राम प्रधान डांडा प्रेम सिंह बोहरा,उप  जिला अधिकारी टनकपुर सुंदर सिंह, जिला विकास अधिकारी एस के पंत,खण्ड विकास अधिकारी के एस रावत,खण्ड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी,..... 

सहायक अभियंता सिंचाई आर के यादव, रेंज अधिकारी वन विभाग महेश बिष्ट,आर सी जोशी, सी एस उप्रेती सी एस सकलानी नेचर गाइड शौरभ कलखुड़िया,सामाजिक कार्यकर्ता मोहन चन्द्र गड़कोटी,पवन महरा,कनिष्ठ अभियंता लोनिवि तनुजा देव, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad