ब्रेकिंग रुद्रपुर: गणतन्त्र दिवस सम्पूर्ण जनपद में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने ध्वजारोहण किया लोगों को संविधान की उद्देशिका शपथ दिलाई! 👉शहीद सैनिकों सिपाही केसर राम की पत्नी धर्मा देवी, गार्ड्स मैन अशोक चन्द शाही की पत्नी भावना शाही, नायक खीम चन्द की पत्नी प्रेमा डोर्बी, राईफल मैन देव बहादुर की पत्नी लक्ष्मी देवी को सम्मानित किया!!

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर 26 जनवरी अशोक गुलाटी editor-in-chief की रिपोर्ट – देश का 74वां गणतन्त्र दिवस सम्पूर्ण जनपद में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि पुलिस लाइन पहुॅचकर ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान के उपरान्त उपस्थित लोगों को संविधान की उद्देशिका शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को पीआरडी, एनसीसी, स्काउट गाईड, पुलिस परेड की सलामी ली।
श्री जोशीने 74वें गणतंत्र दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश के उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया ताकि हम एक आजाद देश में सांस ले सकें। उन्होंने कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद जरूर हुआ था लेकिन हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागु हुआ था, इस दिन भारत पूर्ण गणतंत्र बना था।उन्होंने कहा कि इस दिन भारत को अपना संविधान व कानून मिला और ब्रिटिश राज से पूरी तरह आजादी मिली। उन्होंने कहा कि यह भारत का संविधान ही है जो भारत के नागरिकों को एक सूत्र में बांधे रखता है, हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध करता है। उन्होंने कहा कि यह आठ दशकों का सफर हमारे राष्ट्र के लिए चुनौतियों भरा रहा है, 1947 में आजाद होने से लेकर आज ळ20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोगों की सुरक्षा, किसानों का कल्याण सुनिश्चित करने, जीवन की सुगमता बढ़ाने, बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, राष्ट्रीय सुरक्षा नेतृत्व में प्रौद्योगिकी प्रेरित विकास को बढ़ावा देने और व्यवसाय को सुगम बनाने के लिए विकास की पहल शुरू की गई। उन्होंने कहा कि सुशासन और गरीब कल्याण पर सरकार का प्रमुख फोकस है और देशवासियों ने जन-केंद्रित शासन की ओर एक आदर्श बदलाव देखा है।उन्होंने कहा कि सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्मश् अर्थात ’’सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन’’के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देशभर में विकास को और अधिक गति देने के लिए सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक नीतियों और पहलों को लागू किया गया है।उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे में सुधार, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने और हाशिए पर रहने वालों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला केंद्रित नीतियों ने रक्षा जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने में प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान जैसी पहल देशभर में 12 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में परिवर्तनकारी कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम फसल बीमा योजना के तहत बीमा दावों के लिए 1.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का वितरण किया गया है और खेत से बाजार तक लॉजिस्टिक्स में सुधार के लिए 167 किसान रेल मार्गों का परिचालन किया गया है।
श्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से एक महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है, जहां हमारी आवाज सुनी जाती है और हमें एक समान भागीदार के रूप में देखा जाता है। विकास की अनेक पहलों के माध्यम से हम भारत की क्षमता को उजागर कर रहे हैं और जनता के नेतृत्व वाले शासन एवं समृद्धि का देश बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन तथा मा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड हर एक क्षेत्र में विकास की नयी गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि रोड कनेक्टिविटी, कृषि, औद्यानिकी, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व तरक्की कर रहा है और औद्यानिक एवं कृषि का समग्र विकास करते हुए कास्तकारों की आय में गुणात्मक वृद्धि हेतु महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित करने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु राजसहायता में वृद्धि करते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार सैनिकों के सम्मान एवं उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और निरंतर प्रयासरत है और देहरादून में बन रहा प्रदेश का पंचम धाम-सैन्यधाम इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों का गठन कर प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में अभूतपूर्व सुधार की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी के साथ साथ मोबाइल कनेक्टिविटी भी प्रदेश के गांव गांव तक पहुँच रही है।
उन्होंने काह कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारा प्रदेश का अभूत पूर्व विकास हो रहा है और मुझे विश्वास है की वर्ष 2025 तक हमारा प्रदेश, देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित होगा और इसके लिए आप सभी का सहयोग महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने आशा करते हुए कहा कि सभी व्यक्ति सरकार के साथ कंधे से कन्धा मिलकर उत्तराखंड को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
श्री जोशी ने पुलिस लाइन में बारिश के बावजूद परेड ग्राउण्ड को सुखाकर भव्य कार्यक्रम आयोजित कराने पर पुलिस विभाग को दो लाख इक्यावन हजार रूपये इनाम देने की घोषणा करते हुए पुलिस विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर श्री जोशी ने शहीद सैनिकों सिपाही केसर राम की पत्नी धर्मा देवी, गार्ड्स मैन अशोक चन्द शाही की पत्नी भावना शाही, नायक खीम चन्द की पत्नी प्रेमा डोर्बी, राईफल मैन देव बहादुर की पत्नी लक्ष्मी देवी को सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस विभाग के निरीक्षक मनोज रतूड़ी, भारत सिंह, बसन्ती आर्य, उप निरीक्षक भगवान गिरी, विनोद जोशी, अनिल उपाध्याय, दिनेश सिंह परिहार, भुवन चन्द्र जोशी, महेश चन्द्र काण्डपाल, ओम प्रकाश, कुसुम रावत, प्रदीप कोहली, देवेन्द्र गौरव, है.का.नवीन भट्ट, कांस्टेबल रंजीत, अमित, शैलेन्द्र, प्रेम कनवाल, कैलाश तौमक्याल, म.का. ललिता भट्ट, सनीता रावत को सम्मानित किया।
इस अवसर पर कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, ग्राम्य, शिक्षा विभाग, आपदा विभाग, रेशम, नगर निगम आदि द्वारा मनमोहक झांकी निकाली गई। इस दौरान सूचना विभाग के पंजीकृत दल तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला जज प्रेम सिंह खिमाल, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.सुनीता चुफाल, जिला पंचायतीराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी, एएसपी मनोज कत्याल सहित जिलाध्यक्ष भाजपा गुंजन सुखीजा, कमल जिन्दल के अलावा जिला महामंत्री अमित नारंग सहित जनता उपस्थित थी।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad