ब्रेकिंग टनकपुर (चंपावत)अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा के नेतृत्व में जांच कमेटी ने ठुलीगाड़ से पूर्णागिरि मुख्य मंदिर तक नौ किमी का स्थलीय निरीक्षण किया; जांच कमेटी ने मुख्य मंदिर में हो रहे निर्माण कार्यों के अलावा अन्य जगहों का भी निरीक्षण किया!

खबर शेयर करें -

चंपावत 24 जनवरी ब्यूरो

टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग अंतर्गत ठुलीगाड़ से पूर्णागिरि मुख्य मंदिर तक नौ किमी के दायरे में सड़क और पहाड़ी में हुए भू-धंसाव की जांच हेतु एक जांच कमेटी जिलाधिकारी द्वारा गठित की गई है। जांच कमेटी द्वारा मंगलवार को क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। कमेटी जल्द रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौपेंगी। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा के नेतृत्व में जांच कमेटी ने ठुलीगाड़ से पूर्णागिरि मुख्य मंदिर तक नौ किमी का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच कमेटी ने मुख्य मंदिर में हो रहे निर्माण कार्यों के अलावा अन्य जगहों का भी निरीक्षण किया। 9 किमी दायरे में जहां भी भू-धंसाव वाली जगह पाई जाएगी उनका ट्रीटमेंट किया जाएगा। बीते कुछ समय पूर्व भैरव मंदिर के आसपास भू-धंसाव और पहाड़ी पर दरारें सामने आई थी।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी टनकपुर सुंदर सिंह,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत भगवत पाटनी, एसडीओ वन नेहा चौधरी, रेंजर गुलजार हुसैन, सहायक अभियंता लोनिवि विभोर गुप्ता, डीडीएमओ मनोज पांडेय, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता नीतू जोशी, मंदिर समिति के अध्यक्ष किसन तिवारी,उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी आदि रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad