बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी: आरटीओ ऑफिस में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मारा छापा!😯 दुकान छोड़कर दलाल@ कार्यालय के बाहर शराब की बोतल और गंदगी देख कर कमिश्नर का पारा चढ़ा!! आरटीओ देहरादून में सरकारी कार्य पर गए हुए थे$

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी अशोक गुलाटी editor-in-chief सोमवार की देर साए अचानक आरटीओ ऑफिस में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मारा छापा, दुकान छोड़कर दलाल हुए फरार हो गए और दलालों में हड़कंप मच गयाl जानकारी के मुताबिक

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने आरटीओ ऑफिस का किया औचक निरीक्षण
कार्यालय के बाहर शराब की बोतल और गंदगी देख नाराज हुए कमिश्नर
आरटीओ कार्यालय के बाहर दुकानों में भी की छापेमारी
गन्दगी करने पर दो दुकानदारों के चालान करने के निर्देश
आरटीओ प्रशासन के मौजूद न होने पर जताई नाराजगी, मांगा स्पष्टिकरण
एक सीएससी सेंटर को भी किया गया सील


*👉दफ्तर के बाहर शराब की बोतल व गन्दगी पाई जाने पर दुकानदार का किया चालान व किया गया गिरफ्तार *
👉बिना लाइसेंस के चल रहे सीएससी सेंटर को किया सील

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अचानक आरटीओ दफ्तर में छापा मारा तो वहां हड़कंप मच गया। कमिश्नर दीपक रावत को औचक निरीक्षण में दफ्तर में कई सारी अनियमितताएं मिली हैं।

कमिश्नर ने आरटीओ दफ्तर के बाहर शराब की बोतलें (विभिन्न ब्रांड के 29 निप्स)और गंदगी देखकर कमिश्नर का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया । शराब पाए जाने पर आबकारी विभाग ने धारा 21/60 का अंतर्गत कार्यवाही की गई व एक को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही आरटीओ कार्यालय के बाहर दुकानों में भी छापेमारी की। कमिश्नर की छापेमारी देख मौके से आरटीओ के बाहर बैठने वाले दलाल फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून सरकारी कार्य पर गए हुए थे, आरटीओ के बाहर बिना लाइसेंस के चल रहा एक कॉमन सर्विस सेंटर( संचालक गौरव चावला) व अनियमितताएं पाए जाने पर सील किया गया है।
इस दौरान कमिश्नर ने लाइसेंस बनवाने आए लोगों से बातचीत की और पूरी जानकारी ली। छापेमारी में आरटीओ परिसर के बाहर फास्ट फूड की दुकान शिवालिक रेस्टोरेंट में शराब की बोतलें भी मिली । जिनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए चालान किया है। कमिश्नर ने आरटीओ परिसर में गंदगी देखने के बाद नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रशासन के अधिकारियों को भी ऐसे दफ्तरों में लगातार औचक निरीक्षण करना चाहिए जो जनता से जुड़े हुए हो। कमिश्नर ने अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली पर सुधार लाने के निर्देश दिए है।

आरटीओ कार्यालय में कार्यप्रणाली सुधारने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की नसीहत भी दी। परिसर में लंबे समय से खड़ी गाड़ियों की समय से नीलामी करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विमल कुमार पांडेय, नन्दकिशोर, तहसीलदार संजय सिंह सहित कार्यालय के कार्मिक उपस्थित थे। बरहाल आज लोकप्रिय कमिश्नर दीपक रावत के छापा मारने से दलालों में हड़कंप मचा रहाl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad