खटीमा: गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष में नगर में विशाल शोभायात्रा: अशोक सरकार /दीपक यादव की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

खटीमा अशोक सरकार% दीपक यादव की रिपोर्ट जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में खालसा पंथ तथा पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब के संस्थापक और सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा की शुरुआत खटीमा शहर स्थित गुरुद्वारा से किया गया। इस दौरान पूरे नगर में भव्य झांकियों के साथ विशाल जुलूस की शक्ल में शोभायात्रा निकालकर गुरु गोविंद साहब के संघर्षों, बलिदान और योगदान को याद किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में सिख संगत के साथ ही विभिन्न समाज के सैकड़ों लोगों तथा स्कूली बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। जूलूस के दौरान शान्ति व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। वहीं सिख समाज द्वारा विशाल रूप से लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। वहीं खटीमा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष …

कुलवंत सिंह अध्यक्ष गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी खटीमा

अध्यक्ष कुलवंत सिंह ने बताया कि सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह साहब की जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें दूर दूर से सिख संगत के लोगों तथा स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि विशाल लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं उन्होंने सबका आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad