ब्रेकिंग न्यूज़ हल्द्वानी: ऑपरेशन इवनिंग स्टॉर्म के अंतर्गत जनपद नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही !🙉 सार्वजनिक स्थानों, दुकानों, होटल, ढाबा मैं अवैध रूप से शराब पीने/पिलाने वाले 111 व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही@ 👁 अशोक गुलाटी editor-in-chief की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी: अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ की रिपोर्ट:= पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान अधीनस्थ पुलिस अधिकारी गणों को निर्देशित किया गया था कि सार्वजनिक स्थानों में अवैध रूप से शराब पीने पिलाने वालों के विरुद्ध operation evening strong के अंतर्गत औचक अभियान चलाकर कार्रवाई करें, जिससे नशे के कारण होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
इसी क्रम में हरवंश सिंह श्रीमान एसपी सिटी हल्द्वानी के कुशल नेतृत्व में आज नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन एवं अभिनय कुमार क्षेत्राधिकारी लालकुआं के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी, थाना काठगोदाम, बनभूलपुरा एवं थाना मुखानी के थाना प्रभारियो एवं संबंधित चौकी प्रभारियों के साथ संयुक्त रूप से सर्किल हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत संचालित समस्त होटल/ढाबा/रेस्टोरेंट/रेहडी/ठेला इत्यादि सार्वजनिक स्थानों में औचक रूप से निरीक्षण किया गया।
जिस दौरान होटल/ढाबा/ रेस्टोरेंट इत्यादि में सार्वजनिक रूप से शराब पीने/पिलाने वाले कुल 109 लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम में 27250 एवम 02 होटल/ढाबा संचालकों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अंर्तगत नगद 5000-5000 रुपए की कार्यवाही करते हुए कुल 37250 ₹ का अर्थदंड वसूल किया गया है।
➡️कार्यवाही के दौरान एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा सभी होटल/ढाबा संचालकों को सख्त रूप से हिदायत दी गई कि उपरोक्त पुनरावृति होने पर पुन: कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उपरोक्त इवनिंग स्टॉर्म अभियान की कार्यवाही अभी भी प्रचलित है जो देर रात तक भी चालू रहेगी।

➡️इवनिंग स्टॉर्म की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, रमेश बोहरा थानाध्यक्ष मुखानी, प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष वनभूलपुरा, फिरोज आलम चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम, प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव, जगदीप सिंह नेगी चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव के अतिरिक्त चौकी प्रभारी मंडी, टीपी नगर/लामाचौड, आरटीओ रोड सहित अन्य समस्त पुलिस बल कार्यवाही में सम्मिलित है।

                  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad