ब्रेकिंग लोहाघाट (चंपावत) एनएच पर पाले से रपटकर दो वाहनों में भिड़ंत# 👉सुंदर बहादुर की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -
देवेंद्र पिंचा – पुलिस अधीक्षक चंपावत
  • लोहाघाट चम्पावत। लोहाघाट जाने वाले एनएच पर पाले से रपटकर केंटर और पिकअप की जोरदार भिडंत हो गई, दुर्घटना में जहां दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ है वहीं दोनों वाहनों के चालक आंशिक रुप से घायल हुए, चम्पावत से लोहाघाट आने वाले मार्ग पर देवराड़ी बैंड के पास शुक्रवार को लोहाघाट से चम्पावत की ओर जा रही पिकअप दुग्ध वाहन और एक केंटर की पाले के कारण रपटने से जोरदार भिड़त हो गई, दुर्घटना में दोनों वाहन चालक घायल हो गए घटना में किसी की जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ परंतु दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ तीखे मोड़ों पर पाला गिरने के कारण बीते कुछ समय से आए दिन दुपहिया वाहन और बड़े वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं वही इस मामले में चंपावत के पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा की बैठक में एनएच के अधिकारियों को पाला ग्रस्त व दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ-साथ सड़क में नमक व चुना छिड़कने के आदेश दिए गए थे जिनका समय से पालन नहीं किया गया हमारे द्वारा जल्द ही एनएच के अधिकारियों को दोबारा से पाला ग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय करने के लिए आदेशित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad