बेकिंग खटीमा: भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी द्वारा जन कल्याणकारी शिविर का आयोजन !अशोक सरकार ब्यूरो चीफ/ दीपक यादव संवाददाता की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

खटीमा अशोक सरकार ब्यूरो चीफ दीपक यादव संवाददाता की रिपोर्ट- जनपद उधम सिंह नगर में खटीमा के भारत नेपाल सीमा स्थित लाल कोठी के कार्यक्षेत्र भूड़ाई, घोसीकुआं, पचौरिया, कुटरी में सत्ता 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सशस्त्र सीमा बल के द्वितीय कमान अधिकारी अतुल बंदेबुचे तथा 57 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की कार्यवाहक उप कमांडेंट सुरेश कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल द्वारा द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम, के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के 37 गरीबों व जरूरतमंदों कृषि यंत्र वितरित किए गए तथा मानव चिकित्सा शिविर लगाकर 85 ग्रामीणों को निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा नशा मुक्ति अभियान के बारे मे भी जानकारी देते हुए सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
वहीं 57 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक उप कमांडेंट सुरेश कुमार ने बताया कि सीमांत क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए तथा समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए एसएसबी द्वारा समय समय पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम चलाए जाते है जिसके तहत शिविर लगाकर गरीबों एवं जरुरतमंदों को निःशुल्क कृषि यंत्र, मानव तथा पशुओं सम्बंधित दवाईयों का वितरण किया जाता है। …

सुरेश कुमार कार्यवाहक उप कमांडेंट 57 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सितारगंज

इसी इसी क्रम में आज लाल कोठी के सीमावर्ती क्षेत्र में जनकल्याणकारी शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया तथा मानव तथा पशुओं से संबंधित निशुल्क दवाइयों और जरुरतमंदों को कृषि यंत्रों का वितरण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad