बिग ब्रेकिंग: हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण हटाने की मामले में कुमाऊं रेंज के आईजी नीलेश आनंद भरणे ने क्या कहा आप भी सुनिए!👉कानून व्यवस्था का उल्लंघन करता पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी@8 जनवरी तक सभी तैयारी पूरी हो जाएगी+अशोक गुलाटी editor-in-chief की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: अशोक गुलाटी editor-in-chief हाईकोर्ट के आदेश के बाद रेलवे की अतिक्रमित की गई 78 एकड़ भूमि से 4365 घरों को तोड़कर अतिक्रमण हटाया जाना है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है । कुमाऊं रेंज के आईजी नीलेश आनंद भरणे के मुताबिक अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर जिला प्रशासन के साथ सभी तैयारियां पूरी की जा रही है उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों के समर्थन में आ रहे संदिग्ध लोगों के जांच पड़ताल की जा रही है साथ ही स्थानीय सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है ।जिससे कि किसी तरह के कोई भ्रामक अफवाह ना फैलाएं जाए। इसके अलावा बाहर से समर्थन देने पहुंच रहे लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जो भी संदिग्ध व्यक्ति अतिक्रमणकारियों को भड़काने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस और सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से संदिग्धों पर नजर बनाई जा रही है।अतिक्रमण हटाने के लिए 20 जेसीबी और बीच पोकलैंड मशीन को भी मंगाई गई है । साथी ती हल्द्वानी क्षेत्र को सेक्टर और जोन में बांट दिया गया है अतिक्रमण हटाने के दौरान सभी व्यवस्था रहेंगी। रेलवे प्रशासन के सहयोग से कुछ जगह पर बैरिकेडिंग का भी काम चल रहा है जिससे कि अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों को रोका जाए । कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था का उल्लंघन करता पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

उन्होंने कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा 14 कंपनी पीएसी जिनमें पांच कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की मांग की है। इसके अलावा गढ़वाल रेंज से 1000 महिला पुरुष सिपाही की डिमांड की गई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में होमगार्ड और कुमाऊं रेंज के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी बुलाए गए हैं। साथ ही अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर जेसीबी पोकलैंड वेरेगेटिंग का सामान सहित अन्य महत्वपूर्ण आवश्यक चीजों को भी प्रशासन से उपलब्ध कराने को कहा गया है। उधर अतिक्रमण क्षेत्र में रह रहे लोगों को उकसाने के लिए असामाजिक तत्व पर भी पुलिस पूरी तरह निगरानी रख रही है।

लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की एक्स्ट्रा यूनिट बुलाई गई है। साथ ही सोशल मीडिया में भी किसी प्रकार की भड़काऊ व हिंसात्मक पोस्ट पर निगरानी रखी जा रही है। किसी भी कीमत पर बाहरी एलिमेंट तत्वों …..

एलिमेंट तत्वों को यहां नहीं आने दिया जाएगा। इसके अलावा सत्यापन अभियान भी पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा हैl बरहाल दूसरी और सुप्रीम कोर्ट पर नजर लगी हुई है सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलती है कि नहीं सबकी निगाहें टिकी हुई है। प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए अपनी पूरी तैयारी में जुटा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad