मुखानी (नैनीताल) पुलिस ने नशे के विरुद्ध पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, नए साल के पहले दिन 100 पाउच अवैध कच्ची शराब सहित तस्कर को दबोचा#

खबर शेयर करें -


मुखानी नैनीताल स्टाफ रिपोर्टर एसएसपी नैनीताल के कुशल नेतृत्व में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध कच्ची के विरुद्ध प्रचलित अभियान के अंतर्गत रमेश बोहरा थानाध्यक्ष मुखानी के दिशा-निर्देशन एवम उप निरीक्षक अनिल कुमार चौकी प्रभारी आम्रपाली मुखानी के नेतृत्व में आज चौकी क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर एक UP 32 AC 2420 को रोककर चेक किया गया तो वाहन चालक जसविंदर सिंह पुत्र स्व. श्री जग्गा सिंह, निवासी- ग्राम हरसान, हरिपुरा, थाना बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र लगभग 25 वर्ष को अवैध कच्ची शराब के 100 पाउच की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त शराब तस्कर के विरुद्ध थाना मुखानी में 60(1)/72 आबकारी अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अवैध कच्ची शराब की तस्करी मैं प्रयुक्त की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।
शराब तस्कर से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि वह अवैध कच्ची शराब बाजपुर क्षेत्र से सस्ते दामों में लाकर हल्द्वानी के शहरी क्षेत्र में महंगे दामों में बेचने जा रहा था जिसे थाना मुखानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस टीम में
1 उप निरीक्षक अनिल कुमार चौकी प्रभारी आम्रपाली मुखानी
2 Hc cp प्रेम सिंह
3 आरक्षी ना.पु. प्रकाश सिंह

                       *मीडिया सैल*
                   *जनपद नैनीताल*।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad