ब्रेकिंग खटीमा: तहसीलदार का आदेश ठेंगे पर!👉😲नगरपालिका द्वारा डंपिंग जोन पर कूड़े में लगाई जा रही आग#अशोक सरकार ब्यूरो चीफ/ दीपक यादव संवाददाता की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -
माया जोशी ग्राम प्रधान नदन्ना
ऐसे नगर पालिका द्वारा उड़ाई जा रही हैं आदेश की धज्जियां/सोनी राणा अध्यक्ष नगर पालिका/माया जोशी ग्राम प्रधान नदन्ना

खटीमा+ अशोक सरकार ब्यूरो चीफ/ दीपक यादव संवाददाता की रिपोर्ट दन्ना ग्राम पंचायत व कुटरी ग्राम पंचायत के मध्य एनएच द्वारा बनाए जा रहे बायपास के किनारे नगर पालिका द्वारा कूड़ा डंपिंग जोन बनाया गया है लगातार ग्रामीणों द्वारा शिकायत की जा रही थी कि नगर पालिका द्वारा यहां पर कूड़े के ढ़ेर में आग लगाई जा रही है पिछले दिनों हमारे द्वारा भी खबर दिखाई गई थी खबर दिखाए जाने के पश्चात तहसीलदार शुभांगिनी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने संयुक्त रूप से औपचारिक निरीक्षण किया जहां उनके द्वारा लगातार कई दिनों से कूड़े के ढेर में लगी आग की शिकायत सही पाई गई इसी क्रम में खटीमा की तहसीलदार शुभांगिनी ने कार्रवाई करते हुए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन ठेकेदार के ठेके को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए। लेकिन तहसीलदार के आदेशों का भी पालन नहीं हो रहा है आज भी कूड़े के ढेर में लगातार आग जल रही है कूड़े के ढेर से जहरीला धुआं निकल रहा है जिसके क्षेत्र में महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है वहीं एक तरफ कोरोनावायरस भी दस्तक देने की तैयारी में है लेकिन नगर पालिका प्रशासन तहसीलदार व उच्च न्यायालय के आदेश का पालन भी नहीं कर रहा है नगरपालिका की चल रही मनमानी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है यहां ठेकेदार व नगरपालिका अधिकारियों की मिलीभगत से सारे नियमों व आदेशों को ताक पर रखा जा रहा है इसी क्रम में नगरपालिका की अध्यक्ष सोनी राणा से बात करने पर उन्होंने बताया कि मैंने पिछली बार भी संबंधित ठेकेदार से वार्ता की थी और इस बार भी मेरे संज्ञान में मामला आने पर मैं उचित कार्रवाई करूंगी ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad