ब्रेकिंग देहरादून: “गरीबों का मसीहा” ‘युवा cm धामी’!👉👁 रैन बसेरे पहुंचे, हालचाल जाना और कंबल वितरित किए!! अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -
बाबा ठीक हो ना कोई दिक्कत तो नहीं है रैन बसेरा में बुजुर्ग से बातचीत करते हुए युवा सीएम पुष्कर धामी
कंबल वितरित करते सीएम
रेन बसेरा मैं लोगों से बात करते हुए मुख्यमंत्री

देहरादून 24 दिसम्बर, अशोक गुलाटी editor-in-chief की रिपोर्ट गरीबों के मसीहा साबित हो रहे हैं युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी देर साए रेन बसेरा में पहुंचकर वहां पर रह रहे लोगों का हालचाल जाना और कंबल वितरित किए और अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठंड से बचने के लिए सभी उपाय किए जाएं रैन बसेरा के लोगों ने कहा कि गरीबों का मसीहा है नया सीएमl उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि राज्य का मुख्यमंत्री इस तरह उनके पास आएगा और उनकी समस्या को जानेगा और कंबल भी वितरित स्वयं करके जाएंगे l


   इधर दूसरी ओर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने जिलों और नगर क्षेत्रों में प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें और जरूरतमंदों को कम्बल और गर्म कपड़े उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें। कल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी की जयंती और सुशासन दिवस से इस काम को अभियान की तरह लिया जाए। सीएम ने कहा कि बेघरों के सर्दी से बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कम्बल और गर्म कपड़ों का पर्याप्त प्रबंध किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम और तहसीलदारों की जिम्मेदारी होगी। इस काम में आम जन का भी सहयोग लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों का भी अधिकारी निरीक्षण करें।
      शनिवार देर सांय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल सहित देहरादून के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये। मुख्यमंत्री ने घंटाघर के समीप स्थित रैन बसेरे व अन्य का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों में रुके लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों की स्थिति की भी जानकारी ली।  
      निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रैन बसेरों की स्थिति में और सुधार किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही शहर में जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad