ब्रेकिंग देहरादून:देवभूमि पत्रकार यूनियन की प्रदेश इकाई का चुनाव आज !👉 कुमायूं से पत्रकार पहुंचे@अग्रवाल भवन धर्मशाला मैं 12:00 बजे शुरू होगी बैठक, तैयारियां पूर्ण, रुद्रपुर प्रेस क्लब, कई वर्षों से जिला स्तरीय पत्रकार समिति की बैठक ना होना मामला जोर-शोर से उठाया जाएगा !!अशोक गुलाटी कुमायूं प्रभारी एवं अध्यक्ष u.s. नगर

खबर शेयर करें -

देहरादून विशेष संवाददाता देवभूमि पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव आज होगाl बैठक में भाग लेने के लिए कुमायूं घर से पत्रकार देहरादून पहुंच गए हैं बैठक 12:00 बजे धर्मशाला में शुरू होगी जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है
जानकारी देते हुए कुमायूं प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी ने बताया कि यूनियन की प्रदेश इकाई की आम सभा पूर्व में 30 नवम्बर को प्रस्तावित थी। जो अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गयी थी। अब यह बैठक आज दोपहर 12 बजे से अग्रवाल भवन धर्मशाला होने जा रही है। जिसमें यूनियन का चुनाव भी संपन्न होना है। बैठक में जिला एवं नगर इकाईयों के पदाधिकारियों और सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। जिलाध्यक्ष गुलाटी ने कहा कि देहरादून में प्रस्तावित आम सभा में रूद्रपुर के पत्रकारों की समस्याओं को भी उठाया जायेगा। रूद्रपुर में जर्जर अवस्था में पड़े प्रेस क्लब के भवन का पत्रकारों के हित में उपयोग करने के लिए सूचना विभाग के अधिकारियों और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया जायेगा। इसके अलावा जिला स्तरीय बैठक कई वर्षों से ना होना का मामला भी उठाया जाएगा और इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगाl बैठक में भाग लेने के लिए पत्रकारों में भारी उत्साह हैl सम्मेलन की रूपरेखा एवं भव्य बनाने के लिए यूनियन के प्रदेश महामंत्री बीडी शर्मा सक्रिय रुप लगे हुए हैं l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad