breaking उधम सिंह नगर:देवभूमि पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव देहरादून में18 को!👉रूद्रपुर के पत्रकारों की समस्याओं को भी उठाया जायेगा@अशोक गुलाटी कुमाऊं प्रभारी एवं उधम सिंह नगर अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

देवभूमि पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव 18 को
रूद्रपुर। देवभूमि पत्रकार यूनियन की प्रदेश इकाई का चुनाव 18 दिसम्बर को देहरादून में होगा। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी ने बताया कि यूनियन की प्रदेश इकाई की आम सभा पूर्व में 30 नवम्बर को प्रस्तावित थी। जो अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गयी थी। अब यह आम सभा 18 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से अग्रवाल भवन धर्मशाला होने जा रही है। जिसमें यूनियन का चुनाव भी संपन्न होना है। बैठक में जिला एवं नगर इकाईयों के पदाधिकारियों और सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी पदाधिकारी या सदस्य आम सभा में जाना चाहते हैं वह समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करें। जिलाध्यक्ष गुलाटी ने कहा कि देहरादून में प्रस्तावित आम सभा में रूद्रपुर के पत्रकारों की समस्याओं को भी उठाया जायेगा। रूद्रपुर में जर्जर अवस्था में पड़े प्रेस क्लब के भवन का पत्रकारों के हित में उपयोग करने के लिए सूचना विभाग के अधिकारियों और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad