breaking लोहाघाट: (चंपावत) दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी ताऊ गिरफ्तार@पोक्सो एक्ट सहित आईपीसी की धाराओ में मुकदमा दर्ज! सुंदर बहादुर ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -
मनीष खत्री – एसओ थाना लोहाघाट

लोहाघाट सुंदर बहादुर ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट- (चंपावत) जनपद के बाराकोट तहसील क्षेत्र में एक दूरस्थ गांव में बीती 4 दिसंबर को एक 15 वर्षीय नाबालिग दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म करने वाले उसके 65 वर्षीय मुह बोले रिश्ते के ताऊ को लोहाघाट पुलिस ने शीतला माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व पुलिस के द्वारा इस दुष्कर्म के मामले को लोहाघाट पुलिस को हस्तांतरित किया था पुलिस के पास मामला आने के बाद पुलिस ने तुरंत अभियुक्त की गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी और मात्र 10 घंटे के भीतर अभियुक्त को लोहाघाट के शीतला माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है आरोपी का मेडिकल करवा कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है अभियुक्त के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित आईपीसी की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है तथा मामले की विवेचना दोबारा से करी जा रही है इस मामले में पहले राजस्व पुलिस के द्वारा विवेचना करी गई थी तथा उनके द्वारा अभियुक्त के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित आईपीसी की संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता का मेडिकल करवाया गया था मामले की संगीनता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश पर मामला लोहाघाट पुलिस को सौंप दिया गया लोहाघाट पुलिस ने मामला हाथ में लेने के मात्र 10 घंटे के भीतर ही अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad