ब्रेकिंग देहरादून:महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने किया विभिन्न इंटर कॉलेजों, उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण!👉 हड़कंप मचा#

खबर शेयर करें -

देहरादून 19 नवंबर अशोक गुलाटी editor-in-chief

  • महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने किया विभिन्न इंटर कॉलेजों, उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण।
  • शिक्षकों के साथ शैक्षिक संवाद कर विद्यालयों में छात्रों के नामांकन वृद्धि के किये जाएं प्रयास।
  • विद्यालयों में निर्धारित समय पर शैक्षिक कार्य आरम्भ हो इसके लिये शिक्षकों एवं छात्रों की समय पर सुनिश्चित की जाय उपस्थिति।
  • विद्यालयों की प्रयोगशालाओं का अधिक से अधिक उपयोग छात्रों के हित में किया जाए।
  • पुस्तकालयों से छात्रों को पुस्तकें उपलब्ध कराये जाने की हो कारगर व्यवस्था।
  • बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन कर परखी भोजन की गुणवत्ता।

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा श्री बंशीधर तिवारी द्वारा शनिवार को आदर्श राजकीय इण्टर कालेज मालदेवता, राजकीय इण्टर कालेज भगद्वारीखाल के साथ ही प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सरखेत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता भी परखी। साथ ही बच्चों को स्वच्छता, विशेष रूप से खाने से पहले खाने के बाद हाथ धोने के सम्बन्ध में जानकारी दी। विद्यालय की बायोमेट्रिक मशीन की अविलंब मरम्मत के निर्देश भी महानिदेशक द्वारा दिये गये।

महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा द्वारा शिक्षकों से उनके पदोन्नति के सम्बन्ध में भी चर्चा की गयी एवं विभिन्न न्यायालयी वादों के कारण पदोन्नति न होने के कारण विद्यालयों में प्रवक्ता/प्रधानाचार्यों की नियुक्ति नहीं हो रही है, इस सम्बन्ध में शिक्षकों को आपस में समय-समय पर न्यायालय प्रकरणों में कमी लानी होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में होने वाले क्रियाकलापों के सम्बन्ध में सभी शिक्षा से जुड़े हुए कार्मिकों को सकारात्मक सोच पैदा करनी होगी।

महानिदेशक द्वारा शिक्षकों से यह भी अपेक्षा की गयी कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्रायें समय पर विद्यालय में उपस्थित होवें साथ ही अनुशासन का पूर्ण ध्यान रखा जाये।  महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा द्वारा रा0प्रा0वि0 एवं रा0उ0प्रा0वि0 सरखेत का अनुश्रवण किया गया जो आपदा के कारण ध्वस्त हो गये हैं एवं एक साथ संचालित हो रहे हैं। इसके भवन एवं भूमि की उपलब्धता के सम्बन्ध में शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) को दिये गये। महानिदेशक द्वारा जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों को समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण किये जाने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान श्री परमेन्द्र बिष्ट, संयुक्त निदेशक, पी0एम0 पोषण, श्री आकाश सारस्वत, उप राज्य परियोजना निदेशक एवं श्री भगवती प्रसाद मैन्दोली, स्टाफ आफिसर, समग्र शिक्षा उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad