ब्रेकिंग चमोली: चार बच्चों की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हुई#

खबर शेयर करें -

चमोली (विशेष संवाददाता)l चमोली जनपद से दुखद खबर सामने आ रही है देव बाल विकास खंड में 4 बच्चों की नदी में डूबने दर्दनाक मौत हो गई है परिवार में कोहराम मचा हुआ है पूरा गांव शोक की लहर में डूबा हुआ है।। इस दुखद सूचना मिलते ही मौके पर थराली एसडीएम सहित स्थानीय प्रशासन पहुंचा पुलिस व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया जिसमें चारों शवों को नदी से बाहर निकाला l विवरण के मुताबिक

जनपद के देवाल मुख्यालय से लगे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15 से 17 आयु वर्ग के 4 बच्चों की डूब जाने से दर्दनांक मौत हो गई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से चारों शवों को निकाल दिया गया है ।इस घटना से पूरे देवाल में शोक की लहार छा गयी हैं।
शुक्रवार को चारों बच्चे दोपहर बाद अचानक लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा पूरी रात खोजबीन के बावजूद भी लापता बच्चों का कोई भी पता नहीं चल पा रहा था। आज सुबह जानकारी मिली की हॉट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में बच्चों के शव नदी के अंदर पड़े हुए हैं। जानकारी मिलते ही लापता बच्चों के परिजनों के साथ ही सैकड़ों लोगों घटनास्थल पर पहुंच गए । चारों नाबालिग बच्चों के शव कैल नदी में पानी के अंदर पड़े होने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया हैं। इधर पूरे गांव शोक में डूबा हुआ है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad