बिग ब्रेकिंग:उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा किया गया अन्तराजीय लूट व ठगी गैंग का खुलासा i👉😯 हल्द्वानी, देहरादून, उधमसिंहनगर और यूपी में सम्मोहित कर दे चुके हैं कई घटनाओं को अंजाम!!👉😃 एसएसपी ने पुलिस टीम को 5000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की++

खबर शेयर करें -


उधम सिंह नगर अशोक गुलाटी editor-in-chiefl थाना हाजा पर 10 नवंबर को वादिनी हेमा पन्त पत्नी कौशतुबानन्द उम्र 70 वर्ष निवासी सर्वोदय नगर हिम्मतपुर तल्ला भगवानपुर हल्दवानी जिला नैनीताल ने तहरीरी सूचना दी कि वह 7 नवंबर को दोपहर के समय अपना पेन्शन का जीवित प्रमाण पत्र देने ट्रेजरी कार्यालय रुद्रपुर उ0सि0 नगर आयी थी। ट्रेजरी में काम करने के उपरान्त वादिनी हेमा देवी उपरोक्त नैनीताल हाइवे मैट्रोपोलिय सिटी के सामने खड़े होकर हल्दवानी जाने वाली बस का इन्तजार कर रही थी। तभी वहा पर 01 अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी को विश्वास में लेकर अपनी स्कूटी मे बैठाकर रुद्रपुर की तरफ ले गया तथा थोड़ा आगे ले जाकर सड़क किनारे स्कूटी रोककर अज्ञात स्कूटी सवार द्वारा महिला से जेवर उतरवाकर फरार हो गया था। जिस पर थाना हाजा पर वादिनी का तहरीर के आधार पर मु0 एफ0आई0आर0 नं0 214/2022 धारा- 392/411 भादवि0 बनाम् अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर उधम सिंह नगर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी पन्तनगर के प्रवेक्षण में मालमुल्जिमान की वरामदगी हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा फरार स्कूटी सवार अभियुक्त की तलाश हेतु सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये तथा अभियुक्त के आने जाने वाले मार्गों मे लगे सीसीटीवी कैमरे चैक कर अभियुक्त की तलाश हेतु अथक प्रयास किये गये, पुलिस टीम द्वारा 13 नवंबर को दिनेशपुर से आगे छतरपुर रविवार बाजार वाली पुलिया पर दौराने चैकिंग स्कूटी सवार 02 व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से स्कूटी सवार दोनो व्यक्तियों को पकड़ लिया नाम पता पूछा तो स्कूटी चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम धमेन्द्र सिंह पुत्र कुंवर पाल सिंह निवासी ग्राम विलारी मलकुवा थाना बिलारी जिला मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 35 वर्ष हाल निवासी किरायेदार जितेन्द्र विष्ट ग्राम गोवानी थाना रामनगर जिला नैनीताल तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम विनोद कुमार शर्मा स्व० श्री सम्पूर्णानन्द शर्मा निवासी ग्राम जौहरपुर थाना सीबीगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 52 वर्ष हाल निवासी किरायेदार शंकर सिंह लखेड़ा ग्राम गायत्री विहार पीरूमदारा बसई थाना रामनगर जिला नैनीताल बताया। सख्ती पर पूछताछ करने पर पकड़े गये दोनो अभियुक्त गणो द्वारा कलेक्ट्रेट के पास से एक व्रद्ध महिला से जेवरात लूटने की बात स्वीकार की गयी तथा पूछताछ में दोनो अभियुक्त गणो द्वारा आवास विकास रुद्रपुर से 04 माह पूर्व एक बुजुर्ग व्यक्ति से अगूठी व चैन सममोहित कर ठग कर ले गये थे। अभियुक्त गणो को कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी महरून कलर न0 यूके – 19A8458 को कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त गणो का नाम पता-

1- धमेन्द्र सिंह पुत्र कुंवर पाल सिंह निवासी ग्राम बिलारी मलकुवा थाना बिलारी जिला मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 35 वर्ष हाल निवासी किरायेदार जितेन्द्र विष्ट ग्राम गोजानी थाना रामनगर जिला नैनीताल ।

2-विनोद कुमार शर्मा स्व० श्री सम्पूर्णानन्द शर्मा निवासी ग्राम जौहरपुर थाना सीबीगंज जिला बरेली उत्तर प्रवेश उम्र 52 वर्ष हाल निवासी करायेदार शंकर सिंह लखेड़ा ग्राम गायत्री विहार पीरूमदारा असई थाना रानगर जिला नैनीताल।

बरामदगी –

1- धाना पन्तनगर के मुकदमा से सम्बन्धित माल एक अदद चैन पीली धातु, एक अदद पीली धातु। 2- धाना ट्राजिट कैम्प के मुकदमे से सम्बन्धित माल एक अदद पीली धातु का मंगलसूत्र ।

अभियुक्त गणो का आपराधिक इतिहास:-

1-FIR.NO-214/2022 धारा-392/411 भादवि0 चालानी थाना पन्तनगर बनाम् (धमेन्द्र सिंह व विनोद कुमार शर्मा)।
2-1-FIR.NO-252/2022 धारा 420/406/411 भादवि0 चालानी थाना ट्राजिट कैम्प बनाम (धर्मेंद्र सिंह)।

विनोद कुमार शर्मा)।

3-FIR.NO-739/2017 धारा-171 भादवि0 व 25 आर्म्स एवट चालानी काशीपुर बनाम् विनोद कुमार शर्मा।
4- FIR.NO-28 2021 धारा 420/406/411 भादवि0 चालानी मुखानी नैनीताल बनाम् विनोद कुमार शर्मा।

  1. FIR.NO-134/2016 धारा 420/406 भादवि0 चालानी डालनवाला बनाम विनोद कुमार शर्मा।
    6- FIR.NO-135/2016 धारा 420/406 भादवि0 चालानी डालनवाला बनाम विनोद कुमार शर्मा ।
    7- FIR.NO-244/2016 धारा 420/406 भादवि0 चालानी पटेलनगर बनाम् विनोद कुमार शर्मा ।
    8- FIR.NO-245/2016 धारा 420/406 भादवि0 चालानी पटेलनगर बनाम् बिनोद कुमार शर्मा।
    9- FIR.NO – 79/2016 धारा 420/406 भादवि0 चालानी बसन्त बिहार बनाम विनोद कुमार शर्मा।
    10- FIR.NO-168/2016 धारा 406 भादवि0 चालानी नेहरू कालोनी बनाम विनोद कुमार शर्मा ।
    11- अभियुक्त गणो द्वारा गैर राज्य उत्तर प्रेदश के मुरादाबाद के थाना कटघर व जिला बरेली के थाना सी0बी0 गंज में भी लूट ठगी, धोखाधडी के अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश में आया है। सम्बन्धित थानो से अभियुक्त गण उपरोक्त का आपराधिक इतिहास लिया जा रहा है।

अपराध करने का तरीका:-

अभियुक्त द्वारा बुजुर्ग व्यक्तियों को अपनी बातो में उलझाकर सम्मोहित कर उनसे सोने के जेवरात लेकर लूट व ठगी करना तथा पुलिस की वर्दी पहनकर बुजुर्ग व्यक्तियो को विश्वास में लेकर धोखाधडी, ठगी व लूट करना।
एसएसपी उधमसिंहनगर द्वारा खुलासा करने वाली पुलिस टीम हेतु की गई 5,000 के नकद ईनाम की घोषणा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad