रुद्रपुर:कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सिंह सभा, लिया आशीर्वाद!👉गुरूनानक देव जी ने छूआछूत, अंधविश्वास और पाखण्ड को दूर कर प्रेम, एकता, समानता तथा आपसी भाईचारे का दिया संदेश:: रेखा आर्या

खबर शेयर करें -

8 नवम्बर अशोक गुलाटी editor-in-chief l

आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रुद्रपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सिंह सभा पहुंच आशीर्वाद लिया,साथ ही प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार्य किया।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देव जी ने छूआछूत, अंधविश्वास और पाखण्ड को दूर कर प्रेम, एकता, समानता तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने अंधविश्वास एवं सामाजिक बुराईयों के प्रति विरोध करते हुए समाज सुधार का काम किया। प्रकाश पर्व के रूप में मनाए जाने वाला यह अवसर हमें अंधियारे से उजियारे की ओर आगे बढ़ाने का संदेश देता है। उन्होंने इस दौरान सभी प्रदेशवासियों से आह्नवान किया कि हमें इस पावन अवसर पर गुरूनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर जनकल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान गुरुद्वारा सभा द्वारा रक्तदान का शिविर भी लगाया गया जिसका लाभ संस्था जरूरतमंद लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराती है।

इस अवसर पर रुद्रपुर के पूर्व विधायक श्री राजकुमार ठुकराल,विधायक प्रतिनिधि श्री प्रीत ग्रोवर जी भारत भूषण चुघ जी, जी,श्री मोहित कक्कड़ जी, प्रधान गुरुद्वारा समिति श्री जसपाल भट्टी जी, संरक्षक श्री सुरमुख सिंह जी, सचिव श्री मंजीत भक्कड़ जी, जिलाध्यक्ष देवभूमि व्यापार मंडल श्री गुरमीत सिंह जी, पूर्व प्रधान राम सिंह बेदी जी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad