ब्रेकिंग हल्द्वानी: देवभूमि पत्रकार यूनियन नैनीताल जनपद एवं महानगर का हुआ गठन! 👉 उर्बा दत्त भट्ट जिलाध्यक्ष; देवेंद्र मेहरा महामंत्री; जीवन राज महानगर अध्यक्ष चुने गए!!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी विशेष संवाददाता। देव भूमि पत्रकार यूनियन उत्तराखंड की बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए जिला नैनीताल एवं महानगर का गठन किया गया आज आयोजित बैठक में देवभूमि पत्रकार यूनियन के कुमाऊं प्रभारी अशोक गुलाटी ; प्रदेश पार्षद महेंद्र सिंह नेगी ने सर्व सहमति से जिले का गठन करते हुए उर्जा दत्त भट्ट जिलाध्यक्ष; देवेंद्र मेहरा महामंत्री; ललित सनवाल कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए महानगर इकाई में जीवन राज को अध्यक्ष लक्ष्मण मेहरा को कोषाध्यक्ष एवं अंकुर सक्सेना को सचिव की जिम्मेवारी दी ।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का बैठक में उपस्थित लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

नई इकाई के गठन पर सभी को बधाई देते हुए कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी ने कहा कि देवभूमि पत्रकार यूनियन उत्तराखण्ड में पत्रकार हितों के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वाला सबसे

बड़ा संगठन है। संगठन पिछले कई वर्षों से पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को
शासन प्रशासन के समक्ष उठाता रहा है। जिससे पत्रकारों की कई समस्याओं के निराकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। श्री गुलाटी ने कहा कि कुमायूं
मेरी कर्मभूमि रही है। यहां वर्षों ‌तक मैने पत्रकारिता की है। यहां पर देवभूमि यूनियन का गठन होना खुद मेरे के लिए भी गौरव की बात है। कुमांऊ प्रभारी ने नई कार्यकारिणी से संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने का आहवान करते हुए कहा कि आज पत्रकारों में आपसी फूट की वजह से पत्रकारिता कमजोर होती जा रही हैं। पत्रकारों के एकजुट न होने का खामियाजा पत्रकारों को ही भुगतना पड़ता ‌है इसी के चलते प्रशासन पत्रकारों को कमजोर करने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि पत्रकार यूनियन प्रदेश का एकमात्र ऐसा संगठन है जो ट्रेड यूनियन से सम्बद्ध है और श्रम विभाग में भी पंजीकृत है। संगठन पूरे प्रदेश में पत्रकारों को एकजुट करने के लिए काम कर रहा है। गढ़वाल में लगभग सभी नगर इकाईयों का गठन हो चुका है अब कुमांऊ में इकाईयों का गठन तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही कुमांऊ भर में अन्य इकाईयों का भी गठन किया जायेगा।

कुमायूं प्रभारी

गुलाटी ने कहा कि देवभूमि पत्रकार यूनियन किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। पत्रकारों की जो भी समस्याएं सामने आ रही हैं उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी के माध्यम से शासन तक मजबूती से उठाया जायेगा। उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट होकर एक मंच पर आने का आहवान किया। कुमाऊं प्रभारी ने जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष को निर्देशित किया है मंडल प्रभारी को निर्देश दिया है कि 15 दिन के अंदर कार्यकारिणी गठन किया जाए इस अवसर पर नवनियुक्त जिला
अध्यक्ष
उर्जा दत्त भट्ट अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उस पर वह पूरी निष्ठा से काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की लड़ाई मिलजुलकर लड़ी जायेगी। बैठक को प्रदेश पार्षद महेंद्र सिंह नेगी सहित ‌अन्य पत्रकारों ने भी सम्बोधित किया।

इससे पूर्व पहुंचने पर कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी का के पत्रकारों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नगर महामंत्री अतुल अग्रवाल सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad