रुद्रपुर: देवभूमि पत्रकार यूनियन सिंह नगर के सदस्यों को कुमायूं प्रभारी ने परिचय पत्र वितरित किए!

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर। विशेष संवाददाता देवभूमि पत्रकार यूनियन जिला इकाई की बैठक में सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किए किए गए। सदस्यों को कुमांऊ प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी एवं जिला महासचिव जगदीश चन्द्र ने परिचय पत्र वितरित किए। श्याम टाकीज रोड स्थित गगन ज्योति बारात घर में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गयी। जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी ने बताया कि हाल ही में गदरपुर और रानीखेत इकाई का गठन किया गया है। जल्द ही खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता किच्छा सहित अन्य नगर इकाईयों का भी गठन किया जायेगा। इसके पश्चात भव्य शपथ समारोह आयोजित किया जायेगा। जिलाध्यक्ष गुलाटी ने कहा कि देवभूमि पत्रकार यूनियन प्रदेश में पत्रकारों की एकमात्र ऐसी संस्था है जो श्रम विभाग से पंजीकृत और पत्रकारों के कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। पत्रकारों के लिए जब भी संघर्ष की जरूरत पड़ेगी । यूनियन हमेशा आगे रहेगी। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य गोपाल भारती ने हर महीने नियमित रूप से यूनियन की बैठक का प्रस्ताव रखा । जिस पर तय किया गया कि जिले में सभी इकाईयों के गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमित रूप से बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक को जिला महासचिव जगदीश चन्द्र, कोषाध्यक्ष प्रमोद धींगरा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गिरधर, जिला कार्यकारिणी सदस्य गोपाल भारती ने भी सम्बोधित किया। बैठक में अमन सिंह, गोपाल सिंह गौतम, गोपाल शर्मा, नरेश कुमार, अजय अनेजा, नरेन्द्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad