ब्रेकिंग हरिद्वार: पति पुत्र बहू ने धक्के मार कर घर से निकाल दिया !👉😲 फिर क्या हुआ…@विगत 4 साल से दर-दर की ठोकरें खा रही है सीतापुर (उत्तर प्रदेश) वृद्धा निवासिनी@देवभूमि माया न्यूज़ पोर्टल चैनल ग्राउंड जीरो से Exclusive report (पार्ट -3 )

खबर शेयर करें -
दर्दनाक दास्तान आटे की गोली बना कर भेज रही हूं कई बार भूखे सोना पड़ता है

हरिद्वार (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ) विगत 2 एपिसोड में आपको हरिद्वार के विभिन्न रूपों से अवगत करवाया था आज हम जो आपको जो दर्दनाक हकीकत बताने जा रहे हैं उसे पढ़कर हर मन मानस का दिल पीस के रह जाएगा/विवरण के मुताबिक सीतापुर उत्तर प्रदेश की निवासिनी वृद्धा सरला देवी ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से देवभूमि माया न्यूज़ पोर्टल चैनल अशोक गुलाटी को बताया कि वह सीतापुर की रहने वाली है उसकी कोई संतान नहीं होती थी बहुत ही मन्नत के बाद एक लड़के ने जब जन्म दिया तो खुशी का ठिकाना नहीं था उसे पाल पोस कर बड़ा किया और कुछ वर्ष पूर्व उसकी धूमधाम से शादी कराई गई घर में सभी खुश व खुशहाल थे जब से बहू आई मानो ग्रहण लग गया हो उसने कुछ महीने बाद ही अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए मेरे पति और बेटे पर ऐसा जादू किया की कल तक बेटा मेरे ऊपर जान निछावर करने वाला आज विपरीत हो गया और मेरा पति भी मुझे बहू की बातों में आकर तंग करने लग गया विगत 4 वर्ष पूर्व इन्होंने धक्के मार कर मुझे बाहर निकाल दिया मैं गुहार लगाती रही किसी ने मेरी मदद नहीं की और मैं हरिद्वार में आ गई “हर की पौड़ी की: पुलिया पर आटे की गोली बनाकर बेचने लग गई कई बार तो मैं भूखे ही रात को सोना पड़ रहा है; क्योंकि कई बार बिक्री नहीं हो पाती है जिससे कि

गुजारा चल सके रात को जैसे तैसे धर्मशाला में सोने को मिल जाता है प्रातः से देर शाम तक बैठकर आटे की गोली बेच रही हूं कई बार श्रद्धालु कम होने के कारण बिक्री नहीं हो पाती है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु मछलियों को आटे की गोली गंगा नदी में डालते हैं जिससे श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है गोली का पत्ता 5 से ₹10 बेच रही हूं परंतु कई बार आटे की गोली नहीं बिकती हैं कई कई दिन भूखे भी रहना पड़ता है। वृद्धा ने बताया कि उसका खुशहाल परिवार था परंतु बहू ने सब कुछ नर्क कर दिया है; भगवान आपको कभी माफ नहीं करेगा। और विगत 4 वर्षों से मैं यहां खुले आसमान में हर मौसम में यहां आटे की गोली बेच रही हूं। इस तरह एक खुशहाल परिवार की बुजुर्ग हरिद्वार में खुले आसमान के नीचे आटे की गोली बेच रही है वास्तविक रुप से यह दर्दनाक घटना है ऐसे ही कई और वृद्धा लोग भी हरिद्वार में रह रहे हैं।(वृद्धा का साक्षरता कैमरे में तकनीकी खराबी होने कारण उनकी आवाज ना आने के कारण आपको हम लिख कर बता रहे हैं)/समाप्त

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad