बिग ब्रेकिंग: नैनीताल मैं तेज रफ्तार कार का कहर@ 10 लोगों को रौंदा, 2 की हालत गंभीर#

खबर शेयर करें -

नैनीताल: (विशेष संवाददाता)l पर्यटन नगरी में आज तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला 10 लोग घायल हो गए जिसमें दो की हालत गंभीर देखते हुए हाई सेंटर रेफर कर दिया है विवरण के मुताबिक मल्लीताल रॉयल होटल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने 10 लोगों को रौंद दिया। हादसे में सभी दस लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर ने 2 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विवरण के मुताबिक कार चालक तीव्र गति से अनियंत्रित होकर गाड़ी चला रहा था। स्थानीय लोगों के द्वारा रोकने की कोशिश की गई, लेकिन कार चालक रुकने के बजाय और तेज गति से गाड़ी चलाने लगा। इसी दौरान उसने मून होटल, नैनीताल क्लब तिराहा समेत रॉयल होटल कंपाउंड क्षेत्र में सड़क पार कर रहे लोगों को रौंद दिया. जिसमें मुरादाबाद की पर्यटक सलमा (60), बिजनोर की रामा देवी (32), लक्की पावा (19), प्रियंका, कमल आर्य, कमला फर्त्याल, विजय, अभिषेक समेत 10 लोग घायल हो गए. घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार चल रहा है।
मल्लीताल कोतवाल डीवी सोलंकी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा विनोद नगर दिल्ली निवासी कार चालक परवेश को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। कार चालक नशे की हालत में टल्ली था । स्थानीय लोगों ने मल्लीताल कोतवाली का घेराव किया कियाl दुर्घटनाग्रस्त को यातायात को पूर्ण रूप से बंद करने की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया है वह इसमें इस पर ध्यान दिया जाएगा ताकि पुनः ऐसी घटना ना घटेl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad