बागेश्वर (सुनील खेतवाल)l आस्था का प्रतीक ‘कोकिला देवी मंदिर’ न्याय की देवी के रूप मैं विख्यात है किसी के साथ अन्याय होने पर माँ कोकिला देवी से न्याय मांगने आते हैं l इसीलिए इस मंदिर को न्याय देवी का मंदिर कहा जाता है श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होती हैं भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन हेतु दूरदराज से पहुंचते हैंl बागेश्वर से 65 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ जनपद में माँ कोकिला देवी स्थापित हैl बरसों पुराने देवी मंदिर में जबरदस्त आस्था है जहा दूर दूर से श्रद्धालु आते है मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु अपने परिवार सहित पूजा पाठ का आयोजन करते है और माता का आभार व धन्यवाद करते हैl श्रद्धालुओं का कहना था कि यहां सच्चे मन से आने से सभी मन्नते पूरी होती हैं यही कारण है कि पूरे वर्ष श्रद्धालुओं का भारी संख्या में तांता लगा रहता हैl पूजा पाठ का आयोजन पूरे वर्ष श्रद्धालु करते रहते हैंl


