ब्रेकिंग रूद्रपुर : भाजपा सरकार अभूतपूर्व बहुमत से सत्ता में आएगी ! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर,( उधम सिंह नगर )l (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ)l मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लघु उद्योग व्यापार मण्डल एवं
    श्री धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। उन्होंने 24 दम्पतियों को बधाई देते हुए कहा कि सबसे बड़ा दान कन्या दान है, विश्व में कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं। उन्होंने सभी वर-वुधओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि परिवार में सभी आपसी स्नेह एवं प्रेम से रहें, सभी का नवदम्पती जीवन सुखमय एवं समृद्ध हो। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम नहीं बल्कि उत्सव है। श्री धामी ने समिति द्वारा कराये जा रहे इस कार्य की सराहना एक समय था जब गरीब की बेटी की शादी के खर्च से रिश्तेदार भी घबराते थे, लेकिन आज समाज के बुद्धीजीवियों एवं समितियों के ऐंसे सहयोग एवं सहभागिता से गरीब एवं निःसहाय बेटियों की शादी आसानी से होने के साथ ही लिंगानुपात में भी सुधार आएगा।
      उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से मजबूरी के कारण भारत आये और यहाॅ के परिवेश में घुल मिलने के साथ ही एकसाथ कदम-ताल की, उनके प्रमाण पत्र में लिखा जाने वाला पूर्वी पाकिस्तान शब्द अपमानजनक महसूस करता था, जिसे हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी को मूल्य-आदर्शों पर चलते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बंगाल के प्रबुद्धजनों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य सेवक के रूप में पिछले पांच माह से एक-एक पल व क्षण राज्य एवं राज्य की 1.25 करोड़ जनता के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि मजबूरी के कारण नजूल भूमि पर बसे व्यक्तियों को मालिकाना हक दिलाने की लम्बे समय से मांग रही है, जिसका समाधान करते हुए नजूल भूमि पर काबिज लोगो को मालिकाना हक दिया है।
      उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व-बन्धुत्व की भावना वाला देश है। उदार चरित्र वाले व्यक्तियों के लिए पूरी दुनिया अपनी होती है। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में 120 करोड़ लोगो को निःशुल्क वेक्सीन लग चुकी है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क वेक्सीन लगवाने में सरकार 600 रूपये वहन करती है।
      उन्होंने कहा कि समिति द्वारा दिये गये मांग पत्र पर परीक्षण कराते हुए हर संभव कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा आपके आशीर्वाद से भाजपा सरकार अभूतपूर्व से सत्ता में आएगीl
      कार्यक्रम में काबीना मंत्र बंशीधर भगत, विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष बीजेपी शिव अरोरा, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, कौस्तुभ मिश्रा, सहित भारत भूषण चुघ, विकास शर्मा, संयज ठुकराल, समिति के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, सचिव मनोज गुप्ता, संरक्षक उत्तम दत्ता, शिवानन्द महाराज उर्फ दूधिया बाबा, आदि मौजूद थे।    

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad