ब्रेकिंग काशीपुर: देवस्थानम् बोर्ड भंग होने की खुशी में आप आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाटी !

खबर शेयर करें -
.

काशीपुर। (स्टाफ रिपोर्टर )lदेवस्थानम् बोर्ड भंग होने की खुशी में आज यहां आप कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर मिठाई बाटी । स्मरणीय है कि है कि आम आदमी पार्टी पिछले लंबे समय से चारो धामों के पंडा पुरोहितों के हितों की लड़ाई लड़ रही थी और उसने बार-बार देवस्थानम् बोर्ड को भंग किए जाने की मांग की थी ।आज जैसे ही देवस्थानम् बोर्ड भंग होने की खबर मिली तो आप कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और वें मुख्य चौराहे पर पहुंच गए जहां उन्होंने मिठाई वितरित कर जश्न मनाया। चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा है कि अपनी हार से भयभीत भाजपा को आम आदमी पार्टी की मांग पर देवस्थानम् बोर्ड भंग करने पर मजबूर होना पड़ा है। यह आम आदमी पार्टी की जीत है। उन्होंने देवस्थानम् बोर्ड भंग होने पर चारों धामों के पंडा पुरोहितों को बधाई दी है।आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली एवं रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल के निर्देशन में जिला अध्यक्ष मुकेश चावला के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष अमन बाली अभिताभ सक्सैना संजय पांचाल लक्की माहेश्वरी अजय वीर यादव पूजा अरोरा आरेंद्र वर्मा गीता रावत रजनी ठाकुर पवित्र शर्मा सिद्धांत शर्मा प्रदीप यादव शिवम चौधरी मधुबाला सचदेवा आनंद कुमार पाल हर्ष बब्बर नील कमल शर्मा मनोज कुमार शर्मा विजय शर्मा विनोद सिंह नेगी सहित अनेक कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर पहुंचे और वहां उन्होंने पार्टी द्वारा उठाई गई माँग के पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई बाटी ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश चावला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने 5 साल के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को निराश किया है और विकास की बजाय वह मुख्यमंत्री बदलने में लगी रही जिस कारण अब हालात यह हैं कि पहले मुख्यमंत्री के गलत निर्णयों को तीसरा मुख्यमंत्री साफ करने में लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad