ब्रेकिंग चंपावत: छात्रओं को गौरादेवी कन्याधन योजना का लाभ न मिल पाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने डीएम कार्यालय में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन! लाइव

खबर शेयर करें -

चंपावत नगर संवाददाता छात्रओं को गौरादेवी कन्याधन योजना का लाभ न मिल पाने को लेकर AAP ने दिया DM को ज्ञापन दिया l लोहाघाट प्रभारी आप नेता राजेश बिष्ट के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने गौरा देवी कन्या धन योजना से वंचित छात्राओं की सयुक्त मांग पर आज DM को ज्ञापन पत्र सौपा। आप नेता राजेश बिष्ट ने बताया लगभग 300 से अधिक छात्राओं द्वारा 2017-2018 में अपनी शिक्षा पास कर उन्हें सरकार द्वारा गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत जो स्वीकृति राशि सरकार द्वारा प्रदान होनी थी वो आज तक प्राप्त नही हो पाई है। राजेश बिष्ट ने कहा कि ये सिर्फ एक विधानसभा का नही अपितु पूरे राज्य का मामला है जहां छात्राओ को गौरादेवी कन्या धन योजना का लाभ नही मिल पाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी छात्राओं के साथ सड़कों पर उतरेगी जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।ज्ञापन पत्र सौपने में आप संगठन मंत्री विपिन पुनेठा, आप लोहाघाट उपाध्यक्ष वीना कनोजिया, तुलसी बिष्ट, रतन सिंह पूर्व ग्राम प्रधान, भास्कर बिष्ट, मनीषा मेहता, कुसुम फर्त्याल, हिमानी शर्मा, दीपिका पुनेठा, सुमन करायत आदि सम्मलित रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad