बिग ब्रेकिंग उधम सिंह नगर: संस्कार से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार सहित तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी; तीनों की दर्दनाक मौत!

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर स्टाफ रिपोर्टर स्टाफ रिपोर्टर जनपद खटीमा क्षेत्र में नानकमत्ता डियोढ़ी में बड़ा हादसा हो गया। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों की एक हादसे में मौत हो गई।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनो को सौंप दिया।मिल रही विवरण के मुताबिक डियोढी नानकमत्ता निवासी 38 वर्षीय अकरम, 55 वर्षीय इंतजार हुसैन, और 45 वर्षीय जलीस के रिश्तदार की खटीमा के वार्ड नंबर 6 में मौत हो गई थी। उसके जनाजे में शामिल होने के लिए तीनों कब्रिस्तान तक गए और रात तकरीबन 9:30 बजे वापस लौटने लगे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इस बीच नानक सागर डैम के पास बाईपास पर पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, तीनों घायलों को चिकित्सालय पहुंचाते इससे पहले मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी आसपास के लोगोें ने पुलिस को दी पुलिस ने शवों का पंचनामा करवाया और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया । इस बीच मृतकों के परिजनों को हादसे की खबर मिली तो गांव में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय अकरम अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां, 55 वर्षीय इंतजार पत्नी के अलावा चार बेटे और चार बेटियां और जलीस, पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए है। तीनों का आज जनाजा उठा पूरा गांव शोक में डूबा हुआ था ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad