
हल्द्वानी स्टॉप रिपोर्टर मुकदमा वादिनी श्रीमती तृप्ता सयाना पत्नी श्री गिरीश सयाना निवासी मधुबन एनक्लेव फेज वन गैस गोदाम रोड मुखानी ने थाना मुखानी में 28 अक्टूबर अक्टूब को तहरीरी सूचना अंकित कराई कि दिनांक 24/10 /21 की रात्रि करीब 12:00 बजे जब वादिनी व उनके परिवार के सदस्य घर में सोए थे तो उनके बालकनी का दरवाजा खुला रह गया था जिसका लाभ उठाकर अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से सैमसंग गैलेक्सी टैब कीमती लगभग 80000 एक मोबाइल फोन सैमसंग ऑन7 प्राइम कीमती लगभग 10,000 एवं एक हरे रंग का बैग जिसमें 8 से ₹10000 रखे थे चोरी कर लिए गए। जिस संबंध में मुकदमा एफआईआर नंबर 296/21 धारा 380 भा द वि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ चौकी प्रभारी आरटीओ को दी गई।*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही:-* श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन में घटना के अनावरण में थानाध्यक्ष श्री कविंद्र शर्मा के नेतृत्व में विवेचक उ0नि0 संजीत राठौड़ मय हमराही कानि0 दीवान राम एवं कांस्टेबल जीवन कुमार के मुखबिर नियुक्त कर मुखबीर की सूचना पर आज दिनांक 10/11 /21 को समय 16:30 बजे अभियुक्त राजकुमार पुत्र राम अवतार को गोला पार्किंग बनभूलपुरा से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से वादी की चोरी गई *सैमसंग कंपनी की TAB* एवं *सैमसंग मोबाइल फोन* बरामद हुआ अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जो पैसे उसके द्वारा चुराए गए थे वह नशे में खर्च कर दिए गए हैं। अभियुक्त को मा0 न्या0 पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।*बरामदी माल विवरण*1 – *सैमसंग गैलेक्सी TAB कीमती लगभग 80,000* 2- *एक मोबाइल फोन सैमसंग ऑन7 प्राइम कीमती लगभग 15,000* *90% बरामदगी..* *गिरफ्तार अभियुक्त:-*राजकुमार पुत्र राम अवतार निवासी राज विहार कॉलोनी फेस 2 थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 20 वर्ष*पुलिस टीम*1-उ0नि0 संजीत राठौड़ (प्रभारी चौकी आरटीओ रोड)2-कानि0 दीवान राम 3-कानि0 जीवन कुमार *विवेचक*Si संजीत राठौड़l