बिग ब्रेकिंग देहरादून: आज धामी कैबिनेट मंत्रिमंडल बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय होने की उम्मीद! बैठक शाम को 7 बजे!

खबर शेयर करें -

देहरादून: विशेष संवादाता आज उत्तराखंड सचिवालय के विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शाम 7 बजे धामी मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होनी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आज की इस बैठक में कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं। इस कैबिनेट बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार द्वारा लगातार की जा रही घोषणाओं का प्रतिबिंब देखने को मिल सकता है। लिहाजा, कैबिनेट बैठक में होने वाली फैसले सीएम की घोषणाओं से जुड़े होने की उम्मीद जताई जा रही है।वहीं, उत्तराखंड कैबिनेट की इस बैठक में देवस्थानम बोर्ड और भू कानून जैसे ज्वलंत विषय भी चर्चा में आ सकते हैं। हालांकि, इस देवस्थानम बोर्ड पर सरकार पहले ही कमेटी गठित कर चुकी है। जिसकी फाइनल रिपोर्ट अभी तक सरकार को नहीं मिली है। वहीं, देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार ने मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है, वह अपनी पहली रिपोर्ट सरकार को सौंप चुकी है और अब इस पर सरकार को आगे की कार्रवाई करनी है. हालांकि, अभी भी दूसरी अंतिम रिपोर्ट आनी बाकी है।साथ ही इस कैबिनेट बैठक में 29 और 30 नवंबर को गैरसैंण में होने जा रहे विधानसभा सत्र को लेकर भी कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। जिसमें की शीतकालीन सत्र के दौरान आने वाले अध्यादेश और विधेयकों को भी मंजूरी मिल सकती है। इस बैठक को लेकर प्रदेशवासियों की नजर लगी हुई हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad