बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी: पूर्व सीएम रावत ने किया गौलापुल का निरीक्षण!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।( विशेष संवाददाता)l क्षेत्र में पिछले 3 दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण तबाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिले में अब तक कई लोगों की जाने जा चुकी हैं। हल्द्वानी में गौला पुल का एक छोर बहने से गौलापार क्षेत्र का शहर से सीधा संपर्क टूट गया है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने गौलापुल का निरीक्षण कर जायज़ा लिया । इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस विपदा की घड़ी में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। लोग अनावश्यक रूप से इधर-उधर आवागमन ना करें।हरीश रावत जी ने सभी कांग्रेसजनो से पीड़ित लोगों हर सम्भव सहायता करने की अपील की। श्री कुंजवाल ने कहा कि जिस तरह लगातार बारिश हो रही है इससे लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान उपस्थित रहे दीपक बल्यूटिया ने कहा कि गौलापुल का एक छोर टूटने से गौलापार क्षेत्र का नगर से सीधा संपर्क टूट गया है। कई स्थानों में लोगों के घर और खेत खतरे की जद में हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि लोगों की जानमाल को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें। साथ ही सरकार से मांग की है कि मौसम ठीक होते ही गौलापुल ठीक कराने की माँग की। लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से अलग-अलग स्थानों में फंसे लोगों को राहत देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad