ब्रेकिंग :काशीपुर उत्तर भारत की प्रसिद्ध “माँ मनसा देवी” शोभा यात्रा के दौरान माँ मंसा देवी के दरबार में पहुंचकर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड चुनाव कैंपेन कमेटी अध्यक्ष दीपक बाली ने पूजा अर्चना कर मां मंसा देवी का आशीर्वाद लिया, देश व प्रदेश की शांति एवं खुशहाली के साथ-साथ काशीपुर के विकास के लिए प्रार्थना की!

खबर शेयर करें -

काशीपुर । नगर संवाददाता उत्तर भारत की प्रसिद्ध माँ मनसा देवी शोभा यात्रा के दौरान माँ मंसा देवी के दरबार में पहुंचकर आम आदमी पार्टी कि उत्तराखंड चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने पूजा अर्चना कर मां मंसा देवी का आशीर्वाद लिया और देश व प्रदेश की शांति एवं खुशहाली के साथ-साथ काशीपुर के विकास के लिए प्रार्थना की और मां के चरणों में शीश नवाया ।श्री बाली शोभा यात्रा के दौरान नगर में पूरे रास्ते मां के डोले के साथ-साथ चले और नगर निगम के सामने आम आदमी पार्टी के उत्साही कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रसाद वितरित किया। मां के रंग में रंगे श्री बाली के साथ आम आदमी पार्टी की महिला व पुरुष कार्यकर्ता जयकारा लगाते हुए झूमते नजर आए ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश चावला जिला उपाध्यक्ष अमन वाली अभिताभ सक्सैना महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा खोखर रजनी पाल पूजा अरोरा राधा चौहान गीता रावत महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक लक्की माहेश्वरी आरेंद्र वर्मा हर्ष कक्कड़ सुनील कक्कड़ शिवम चौधरी मधुबाला सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर दूसरी ओर

काशीपुर ।आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने यहां श्री बाल्मीकि बस्ती में बूथ कार्यालय के उद्घाटन के दौरान आयोजित रोजगार अधिकार सभामें जनता से अनुरोध किया कि वह आम आदमी पार्टी को केवल एक बार इस शहर का विकास करने का मौका दे और जिन्हें बार बार चुनाव जिताकर भी जनतआज तक निराशा झेल रही है इस बार उन्हें कह दे कि अब हमें माफ कर दो। 20 साल तक तुम्हें झेला और अब तुम्हारे बेटे को झेलें।क्यों? अब जनता उन्हें यह बता दे कि यह कोई राज शाही नहीं है बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था है और राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा बल्कि काम करने वाला ही अब जनता के जनप्रतिनिधि के रूप में जनता का सेवक बनेगा।श्री बाली ने कहा कि काशीपुर के विकास के लिए केवल इस बार मौका दे दो उसके बाद में दूसरे नेताओं की तरह यह कहने नहीं आऊंगा कि एक मौका और दे दो । उन्होंने कहा कि शहर के चुने हुए जनप्रतिनिधि यदि कुछ विकास करते तो मुझे आज राजनीति में नहीं आना पड़ता इसलिए मैं साफ कहता हूं कि मैं राजनीति में आया नहीं बल्कि लाया गया हूं और राजनीति करने नहीं काम की राजनीति से राजनीति बदलने आया हूं ताकि इस शहर की सूरत बदले और बदहाल काशीपुर अपनी वही पुरानी पहचान बना सके जो किसी जमाने में उसकी राष्ट्रीय पहचान होती थी ।कार्यक्रम में पहुंचने पर बाल्मीकि बस्ती के सभी आम और खास स्त्री पुरुषों ने दीपक बाली का भावी विधायक कहकर जोरदार स्वागत किया और उन्हें लड्डूओं से तोला गया। बाल्मीकि बस्ती में मिले इस प्यार को देख श्री बाली भावुक हो उठे।

कार्यक्रम के दौरान बाल्मीकि समाज के स्त्री पुरुषों ने श्री बाली को विश्वास दिलाया कि इस बार वें किसी के बहकावे में नहीं आएंगे और शहर के विकास के लिए आम आदमी पार्टी की झाड़ू से ही शहर की राजनीतिक गंदगी को दूर कर श्री बाली को ही अपना विधायक चुनेंगे ।वे यहां से खुद को विधायक समझकर जाए। जब श्री बाली ने यह कहा कि मैं राजनीति में घरों को बसाने आया हूं न कि बर्बाद करने इसलिए शहर के विकास के लिए इस बार में शराब और रुपयों से काशीपुर क्षेत्र के विकास का सौदा नहीं होने दूंगा और मैं चुनाव में न खुद शराब बाटूँगा और न बांटने दूंगा तो इस पर कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों स्त्री पुरुषों ने ताली बजाकर उनकी बात का समर्थन किया। आज के इस बूथ कार्यक्रम में एडवोकेट श्वेता एवं वंदना चौधरी सहित उनकी सहेलियों का विशेष योगदान रहा ।श्वेता एडवोकेट को बूथ संख्या 69 का अध्यक्ष बनाया गया । अनेक स्त्री पुरुषों ने कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ली। बूथ उद्घाटन एवं रोजगार अधिकार सभा में दीपक बाली को 85 किलो लड्डुओं से तौला गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती उषा खोखर ने की। इस अवसर पर मधुबाला रजनी पाल पूजा अरोरा राधा चौहान गीता रावत प्रभा तिवारी सुनील भोपाल संजय सोनी हर्ष बब्बर हरीश हरकेश सिह सुरजीत सिंह गुड्डू चौधरी आरबी सिंह विनय चौधरी डॉक्टर रोहित शिवरत्न चौधरी संजय वैद्य मुनिया भाभी आशा चाची अमित भारती रमेश चाचा मंजू हिमांशु ठाकुर मुस्कान सुनीता शिवम शिवनंदन टांक धनोरी से आए हरकेश सहित श्री बाल्मीकि समाज के सैकड़ों स्त्री-पुरुषों सहित आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश चावला उपाध्यक्ष अभिताभ सक्सेना ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad