रुद्रपुर: सोमेश्वर का रहने वाला डयूटी पूरी कर कमरे में लौटे अल्मोड़ा निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। युवक की आत्महत्या के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के ग्राम दियारी निवासी 40 वर्षीय नरेंद्र सिंह कैड़ा पुत्र भोपाल सिंह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह आवास विकास में किराए के मकान में अकेले रहता था। उसकी पत्नी मंजू, पुत्री भूमिका और पुत्र गौरव गांव में ही रहते थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है मृतक द्वारा कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा गया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
ADVERTISEMENTS

