हल्द्वानी। स्टाफ रिपोर्टर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात्रि प्रेम टॉकीज के पार्किंग स्थल में 1 दर्जन से अधिक जुआरियों को दबोचा है पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने देर रात प्रेम टाकिज की पार्किंग से जुआ खेलते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके हवाले से दांव पर लगी 20 हजार से ज्यादा की रकम भी बरामद की गई है। पकड़े गए 11 लेाग पिथौरागढ़ जिले के और एक व्यक्ति उधमसिंह नगर के सितारगंज का रहने वाला है।
कोतवाली में तैनात एसआई रविंद्र राणा, कांस्टेबल जगदीश भंडारी च चालक अजहर के शनिवार देर रात्रि साथ गश्त पर थे। जब वे रोडवेज बस स्टैंड से प्रेम टाकिज के पास पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि प्रेम टाकिज की पार्किंग में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर एसआई राणा ने भोटिया पड़ाव से गश्त पर निकले चीता टीम को भी बुला लिया।पुलिस ने कार्रावाई से पहले छिपकर मामले की जानकारी ली। जब साफ हो गया कि पार्किंग में बैठे व्यक्ति जुआ ही खेल रहे हैं तो टीम ने अचानक छापा मार कर उन्हें दबोच लिया।पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपने नाम हरीश खड़ायत निवासी अम्बेडकर पार्क डीडीहाट पिथौरागढ़, उम्र 32 वर्ष, महेश रावल निवासी चौड़मण्डे बेरीनाग पिथौरागढ़, उम्र 21 वर्ष, दीपक कुमार निवासी ग्राम बना बेरीनाग पिथौरागढ़, उम्र 26,राजे सिंह निवासी प्रेमनगर थल, पिथौरागढ़, उम्र 28 वर्ष, मनोज मेहरा निवासी जवाहर चौक बेरीनाग उम्र 32, जीवन लाल निवासी जड़ा पानी पिथौरागढ़, उम्र 28, होशियार सिंह निवासी प्रेमनगर थल,पिथौरागढ़, 24 वर्ष,हीरा लाल निवासी बोराआगर बेरीनाग, पिथौरागढ़, उम्र 23 वर्ष, नवीन कुमार, उडियारीबैंड पिथौरागढ़,चौकुड़ी उम्र 40वर्ष, भूपेन्द्र सिंह निवासी मौनी थल,पिथौरागढ़, उम्र 29, नवल आर्या वया बेरीनाग उम्र 32 तथा सुरेन्द्र सिंह गर्बयाल, सितारगंज सिंह गर्बयाल कल्याणपुर सितारगंज जिला उधमसिंह नगर बताए ।रात सवा एक बजे के करीब की गई इस छापामारी में पुलिस को जुआरियों के पास से ताश की गड्डी के अलावा 20 हजार 560 रूपये भी बरामद हुए हैं। बताया जाता है कि जुआरियों का मनपसंद अड्डा प्रेम टॉकीज पार्किंग स्थल है काफी समय से यहां जमकर जुआ खेला जा रहा था पुलिस को कानों कान खबर नहीं थी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापामारी और जुआरियों को दबोचाl आज गाड़ियों को पुलिस आज मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगीl





