ब्रेकिंग: हल्द्वानी “आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़”महात्मा गांँधी जी, लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का आयोजन किया गया! विद्यालय के चीफ ट्रस्टी व प्रधानाचार्य द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई@

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (स्टाफ रिपोर्टर)l 2 अक्टूबरl आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल परिवार में राष्ट्र के दो महान व प्रेरणादायी व्यक्तित्त्व महात्मा गांँधी जी, लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दोनों श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विद्यालय के माननीय चीफ ट्रस्टी महोदय व प्रधानाचार्य जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वजको सलामी दी गई।

चीफ ट्रस्टी प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापिका (प्री प्राइमरी ऊँचापुल) ने दीप प्रज्वलित कर इस महान अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने हमें याद दिलाया कि गांँधी जी ने शिक्षा को ऐसा उपकरण मानने पर जोर दिया जो सामाजिक अन्याय से लड़ने की प्रेरणा दें और सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

सभी धर्मों के लिए सम्मान प्रदर्शित करने के लिए शिक्षकों द्वारा एक सर्व धर्म प्रार्थना (अंतर-धर्म प्रार्थना) आयोजित की गई जिसने भक्ति भावनाओं से वातावरण को भर दिया।

राष्ट्रपिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए, शिक्षकों द्वारा पूरे उत्साह के साथ गांधी जी का पसंदीदा भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाया गया।
इसके अलावा अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
शिक्षकों के भाषणों, कविताओं और गीतों ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी की मान्यताओं को व्यक्त और प्रतिबिंबित किया।

इसके पश्चात विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसका उद्देश्य स्वस्थ पर्यावरण के लिए घर और परिवेश में स्वच्छता की भावना पैदा करना था। सफाई अभियान में सभी शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समस्त आर्डन स्कूल परिवारसभी को गांँधी जयंतीऔर शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दी गईl


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad