हल्द्वानी: इंदिरा विकास संकल्प यात्रा चौथे दिन भी जारी रही; भारी संख्या में लोगों ने अगवानी की, अभूतपूर्व स्वागत किया गया! पदयात्रा में नारे लग रहे थे, सुमित तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, इंदिरा जी का सपना होगा पूरा@

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (राजनीतिक संवाददाता )lहल्द्वानी में

इंदिरा विकास संकल्प यात्रा को आज चौथे दिन भी संकल्प यात्रा जारी रही भारी संख्या में लोगों ने अगवानी की और अभूतपूर्व स्वागत किया गया आज वार्ड-2 (शीशमहल) और वार्ड-3 (श्रमिक बस्ती और कर्नल वार्ड) क्षेत्रो में इंदिरा विकास संकल्प यात्रा ने व्यापक जनसंपर्क किया और श्रमिक बस्ती में हर्ष मनकोटी जी के आवास पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से आज चौथे दिन की यात्रा का समापन हुआl इसी क्रम में
कल यात्रा वार्ड 3 के न्यू आवास विकास, वैशाली कॉलोनी, वेलेजली लॉज आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क करेगी।
आज की यात्रा में भी महिला शक्ति का विशेष योगदान रहा। स्थानीय लोगो ने इंदिरा विकास संकल्प यात्रा का नम आंखों और गर्मजोशी के साथ कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश को भरोसा दिया कि जैसे पूर्व मे उनका समर्थन और साथ स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के साथ रहा है अब वैसा ही साथ सहयोग उनको भी इस क्षेत्र से मिलेगा।
सुमित हृदयेश ने भावुक होते हुवे लोगो का आभार व्यक्त करते हुवे सभी को भरोसा दिया कि वे हमेशा सबके साथ परिवार के सदस्य के रूप में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ हमेशा रहेंगे।
आज की यात्रा में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजेन्द्र बिष्ट, गिरीश तिवाड़ी, पुष्पा सम्मल (महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव), कमला सनवाल (महिला कांग्रेस कार्यकारी महानगर अध्यक्ष), नंदी देवी, अनिता बिष्ट, मोहिनी देवू, भगवती बिष्ट, भगवती जोशी, राधा बिष्ट, मधु बिष्ट, दुर्गा घुघूतीयल, अनिता बिष्ट, भुवन तिवाड़ी, हरीश बलुटिया, अनिल गोंड, संजय कर्नाटक, हरक सिंह भंडारी, लीला फर्त्याल, माधवी बिष्ट,भुवन जोशी, वरुण प्रताप भाकुनी (प्रदेश महासचिव उत्तराखंड कांग्रेस), भाष्कर काण्डपाल, जगदीश तिवाड़ी, हर्ष मनकोटी, प्रदीप बिष्ट, गौरव बलुटिया, बाल किशन, दयानंद तिवाड़ी, तस्कीन अहमद, चंद्र शेखर तिवाड़ी, मो.इसरार, गौरव पोड़ियाल, सुशील डुंगरकोटी, आनंद आर्या आदि का विशेष सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad