नैनीताल: दिल्ली पर्यटक की कार हल्द्वानी-नैनीताल रोड रूसी बाइपास के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई! चीख-पुकार मची, चार घायल; ओवरटेक के कारण हुई दुर्घटना

खबर शेयर करें -

नैनीताल स्टाफ रिपोर्टर दिल्ली के पर्यटक की कार रूसी बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई वहां चीख-पुकार मच गई घायलों को मुश्किल से निकाला गया और 108 के माध्यम से हॉस्पिटल भेजा गया विवरण के मुताबिक नैनीताल को बल्यिाखान से रूसी बाइपास के बीच का क्षेत्र दुर्घटना संभावित स्थल के रूप में अपनी बुरी पहचान बनाता जा रहा है। यहां अपेक्षाकृत समतल रोड पर वाहन तेजी से भागते हैं और मोड़ों पर दुर्घटनाग्रस्त हो रहते हैं। रविवार को फिर हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर पहले रूसी बाइपास के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नैनीताल से हल्द्वानी को लौट रही सैलानियों की यह कार रूसी बाइपास मोड़ से हल्द्वानी की ओर थोड़ा आगे एक मोड़ से करीब 100-150 फिट गहरी खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

नैनीताल की तल्लीताल थाना पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने थाना प्रभारी विजय मेहता के नेतृत्व में खोज एवं बचाव अभियान चलाया और घायलों को खाई से बचाकर सड़क पर लाया गया। श्री मेहता ने बताया कि चारों घायलों को काफी चोटें हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार दिल्ली के निवासी हैं। वह वहां मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना कार द्वारा एक बस को ओवरटेक करने के दौरान हुई। इस दौरान धुंघ भी लगी हुई थी, जिस कारण संभवतया कार चालक को मोड़ दिखाई नहीं दिया और कार खाई में जा गिरी।वाहन में 4 व्यक्ति सवार थे टीम पहुंचने से पहले ही तीन घायल व्यक्तियों को स्थानीय लोगों द्वारा निकाल दिया गया था। शेष एक घायल व्यक्ति अभिषेक पुत्र श्री कन्हैयालाल, निवासी नोएडा को रेस्क्यू टीम द्वारा रोप एवं स्ट्रेचर की सहायता से रेस्क्यू कर मुख्यमार्ग तक पहुँचाया गया व 108 के माध्यम से हॉस्पिटल भेजा गया। बाहर से आने वाले पर्यटकों पर्वतीय क्षेत्रों में वाहन चलाने का अनुभव कम प्राप्त है यही कारण है यही कारण है कि आए दिन कार दुर्घटनाग्रस्त होती रहती है जिससे कई जाने जा चुकी हैं l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad