हल्द्वानी पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या! दिलीप बोरा सोमेश्वर का रहने वाला था

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी कार्यालय संवाददाता आज का दिन पुलिस विभाग के लिए शुभ दिन नहीं है आज प्रातः ही एक दु दरोगा की एक्सीडेंट में मौत हो गई दूसरे अन्य एक सिपाही ने आत्महत्या कर ली पुलिस जवान सोमेश्वर निवासी दलीप बोहरा ने लगाई फांसी गौरतलब है कि
दो दिन पहले हरिद्वार में एक पुलिस जवान ने खुद को गोली मार दी थी और आज सुबह एक खबर उधमसिंहनगर से कार एक्सीडेंट में हुई दर्दनाक मौत का था और अब मामला भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी का है यहां पर पुलिस के एक जवान ने आज मंडी पुलिस चौकी की बैरक में फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक जवान सोमेश्वर का रहने वाला है। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है । परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक 11 जुलाई को 52 वर्षीय दिलीप सिंह बोरा का स्थानांतरण बेतालघाट पुलिस थाने से हल्द्वानी कोतवाली में किया गया था। लेकिन वह नौ दिन गायब हो गया था। इसके बाद अधिकारियों ने उसका स्थानांतरण भोटिया पड़ाव चौकी में कर दिया था। यहां ज्वाइनिंग देने के बाद दिलीप 12 दिन के अवकाश पर चला गया था।बताया जा रहा है कि दिलीप मेडिकल पुलिस चौकी के परिसर में बनी पुलिस की बैरक के एक कमरे में रहा करता था। आज सुबह वह कमरे की छत पर लगे एक कुंडे से पतली सी रस्सी के सहारे झूल गया। लेकिन रस्सी कमजोर होने के कारण टूट गई। जब तक आसपास के दूसरे पुलिसकर्मी वहां पहुंचते उसने प्राण त्याग दिए थे। आत्महत्या क्यों की इसका क्या कारण रहा पुलिस उसकी जांच कर रही है भरौल पुलिस की लगातार हो रही आत्महत्याओं से पुलिस के आला अफसर चिंतित हैंl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad