हल्द्वानी: कांग्रेस के लोकप्रिय नेता सुमित हृदयेश द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों एवं उत्तराधिकारी को अपने आवास पर सम्मानित किया !

खबर शेयर करें -
    हल्द्वानी विशेष संवाददाता कांग्रेस के लोकप्रिय तेजतर्रार नेता सुमित हृदयेश ने आज स्वतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर  अपने आवास पर स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखण्ड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों एवं उत्तराधिकारियों को अपने आवास संकलन सिविल लाइन्स पर अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। श्री सुमित हृदयेश ने अपने नाना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 श्री टीका राम पाठक को याद करते हुये स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया और कहा कि सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा। 
    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों में श्री बी0सी0 पाण्डे, श्री ललित पन्त, श्री एन0सी0 पाण्डे, श्री बी0 शुक्ला, श्रीमती सुशीला पन्त, श्रीमती दीपा पाण्डे, श्रीमती बीना बेलवाल, श्रीमती हेमा पन्त, श्रीमती माधवी बेलवाल, श्रीमती तारा जोशी, श्रीमती नन्दी देवी भट्ट, श्री राकेश बेलवाल, श्री मूल चन्द्र गुप्ता, श्री शेर सिंह, श्री सजेन्द्र सिंह चौहान (जैकी), श्री बची राम वारियाल, श्री मयंक शुक्ला, श्री बी0एस0 डोंढाल, श्री अजय शर्मा, श्री नन्द किशोर भट्ट, श्री धर्मपाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। 
इस स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री राहुल छिमवाल, प्रदेश महामंत्री श्री गोबिन्द बिष्ट, श्री संदीप भैसोड़ा, श्री सतनाम सिंह मंगा, श्री प्रदीप बिष्ट आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad