रुद्रपुर (स्टाफ रिपोर्टर) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने शनिवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई ग्रामीण इलाकों का दौरा किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों से मुलाकात की इस दौरान श्रीमती शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया इससे पूर्व श्रीमती शर्मा का ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया शनिवार को श्रीमती शर्मा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम विजयनगर अटल नगर दुर्गापुर नंबर 1 और आनंद खेड़ा नंबर 1 पहुंची जहां ग्रामीणों ने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक श्रीमती शर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया अपने संबोधन में श्रीमती शर्मा ने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में रुद्रपुर विधानसभा काफी पिछड़ गई है कांग्रेस की सरकार आने पर विकास की दृष्टि से उसे सबसे आगे ले जाने का प्रयास होगा इस अवसर पर श्रीमती शर्मा के साथ ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह ग्राम प्रधान और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीत विश्वास महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मोनिका ढाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ सुमित राय केशव प्रकाश मंडल जयदेव अरुण ओझा श्रीमती कृष्णा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे




