हल्द्वानी: कांग्रेसियों ने तहसीलदार की कार्यप्रणाली से नाराज होकर तहसील परिसर में ही तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया!!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी नगर संवाददाता

आज जिला/महानगर कांग्रेस ने हल्द्वानी तहसील का घेराव कर तहसीलदार (हल्द्वानी) की कार्यप्रणाली से नाराज होकर तहसील परिसर में ही तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया।
सुमित हृदयेश ने बताया कि उनकी पूज्यनीय माता स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश ने ताउम्र गरीब मजदूर मजबूर वर्ग की सेवा के लिए कार्य किया था और इस दुनिया से विदा होने से पहले भी उन्होंने दर्जनों गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता आवंटित करवायी थी जिसके चेक डॉ. इंदिरा हृदयेश के स्वर्गवासी होने के उपरांत तहसीलदार हल्द्वानी के पास पहुँचे और उक्त चेकों को तहसीलदार (हल्द्वानी) द्वारा नियम विरुद्ध जाकर भाजपा के एक नेता को मुहैया करवाने का मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने (सुमित हृदयेश) तहसीलदार से फ़ोन पर वार्ता कर उक्त मामले पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और तहसीलदार महोदया द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय से फ़ोन आने की बात कहते हुवे राजनीतिक दवाब की बात कही जिस पर सुमित ने मा. मुख्यमंत्री महोदय से फ़ोन पर वार्ता कर उनको पूरे प्रकरण की जानकारी दी, मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके द्वारा या उनके कार्यालय द्वारा इस संदर्भ में तहसीलदार हल्द्वानी को कोई कॉल नहीं किया गया।
तहसीलदार हल्द्वानी की संदिग्ध कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर सैकड़ो कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष श्री सतीश नैनवाल जी और सुमित हृदयेश के नेतृत्व में आज हल्द्वानी तहसील के घेराव किया और जमकर नारेबाजी करते हुवे तहसीलदार हल्द्वानी की संदिग्ध कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्यक्त करते हुवे मा. मुख्यमंत्री से तहसीलदार हल्द्वानी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहाँ की शासकीय कार्यों में पार्टी विशेष का हस्तक्षेप होना सरासर गलत है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि एक जिम्मेदार राजपत्रित अधिकारी का इस प्रकार के कार्यो मे शामिल होना गैरजिम्मेदाराना कृत्य है जिसकी हम सब घोर भर्त्सना करते है।
महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पार्षद नीमा भट्ट जी ने इस पूरे प्रकरण को महिला शक्ति का अपमान बताया और चेतावनी दी की अगर स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के कार्यो का कोई श्रेय लेना चाहेगा तो महिला कांग्रेस उग्र आंदोलन करेंगी।
नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने आकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली और नियमानुसार कार्यवाही कर उक्त चेको को प्रसाशन स्तर से वितरित करने के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
सुमित हृदयेश ने तहसील परिसर पहुँचे सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुवे प्रशासन और अधिकारियों से अपील की कि वे अपना कार्य नियमानुसार पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा संग करेंगे तो कांग्रेस उनका पूर्ण सहयोग करेगी अन्यथा पूर्ण विरोध होगा।
जनता की आवाज को दबने नही दिया जायेगा और जनकार्यो को कभी रुकने नही दिया जायेगा।
प्रदर्शन कार्यक्रम में सतीश नैनवाल सुमित हृदयेश एडवोकेट गोविंद बिष्ट , हरेंद्र बोरा जी, नीमा भट्ट , मंजू तिवारी जी, संध्या डालाकोटी जी, जया कर्नाटक जी, शाहजहां बेगम जी, राजो टंडन , शोभा बिष्ट , पुष्पा सम्मल जी, भागीरथी बिष्ट जी, विद्या देवी जी, मंजू पांडे जी, भगवती जोशी जी, शशि वर्मा , डॉ. मयंक भट्ट , सौरभ भट्ट जी, जगमोहन बगड़वाल जी, सुहैल सिद्दीकी जी, गोविंद बगड़वाल, हेम दुर्गापाल, गोविंद सिंह बिष्ट जी, अब्दुल राजीक जी, नरेश अग्रवाल, बहादुर बिष्ट, महेश राणा, जाकिर हुसैन, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, संजय रावत, त्रिलोक सिंह कठायत जी, मोहन बिष्ट, हेमन्त साहू, मोना शर्मा, रवि जोशी, राजेन्द्र जीना, हरीश जोशी, विक्की छिमवाल, विशाल भारती, रवि सागर, रिजवान हुसैन, प्रदीप बिष्ट, सी. एम. पांडे जी, बृजेश बिष्ट, देवेंद्र नेगी, रविन्द्र रावत, इशरत अली, हसनैन खतिबि, अबु तसलीम, दिग्विजय सिंह चौहान, अमन गुप्ता, विशाल भोजक, अल्का आर्या जी, सीमा भटनागर जी, भगवती बिष्ट जी, वरुण प्रताप भाकुनी, हिमांशु जोशी, भाष्कर काण्डपाल, खलील वारसी, शहीद अख्तर, आसिफ अली, मलय बिष्ट, अमित रावत, शुभम जोशी, डेविड, तौफीक अहमद, अरबाज खान, मोकिन सैफी, रमेश नगरकोटी, प्रकाश पांडे, राजू रावत, सतनाम सिंह, गिरीश पांडे, प्रदीप नेगी, दीपा खत्री, रामु भारती, दीप पाठक, रोहित प्रकाश, डैनी मलिक, मुकुल बलुटिया, विनोद दानी, नेत्र बल्लभ जोशी, सरफराज अहमद, नवीन पांडे, मोहम्मद गुफरान, संदीप भैसोड़ा, हर्षित जोशी, मोनिका सती, पुष्पा तिवाड़ी, योगेश सुयाल, मनोज भट्ट, योगेश कबड़वाल, दीपक जोशी, सालिम सिद्दीकी, मनोज शर्मा, महेश काण्डपाल, सैयद रिहान, सलमान सिद्दीकी, जावेद वारसी, सुशील डुंगरकोटी, नब्बू पांडे, मधु सांगूड़ी, विमला सांगूड़ी, योगेंद्र बिष्ट, जीवन बिष्ट, चंदन भाकुनी, बब्लू बिष्ट, आशीष कुरायी, सुमित कुमार, बाबू गुजराल, हर्षित खन्ना, लाल सिंह पवार, लक्ष्मीकांत (लच्छू), जीवन तिवाड़ी, महेशानंद सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad