हल्द्वानी: जागेश्वर धाम परिसर में आँवला (उत्तर प्रदेश) से भाजपा के सांसद द्वारा आदरणीय पुरोहितों/पुजारियों संग की गयी बत्तमीजी और अमर्यादित व्यवहार से कांग्रेसियों में उबाल, कार्रवाई की मांग!!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी 1 अगस्त (स्टाफ रिपोर्टर विगत दिवस सावन के पवित्र माह में भगवान भोलेनाथ के विश्व प्रसिद्ध धाम जागेश्वर धाम परिसर में आँवला (उत्तर प्रदेश) से भाजपा के सांसद द्वारा आदरणीय पुरोहितों/पुजारियों संग की गयी बत्तमीजी और अमर्यादित व्यवहार से समस्त कांग्रेसजन काफी आहत है।
देवभूमि उत्तराखंड के सम्मानित तीर्थ पुरोहितों/पुजारियों के मान सम्मान और अधिकारों पर भाजपा सरकार और नेताओं द्वारा किये जा रहे कुठाराघात से आहत होकर आज हल्द्वानी कांग्रेस जन युवा नेता सुमित हृदयेश जी के नेतृत्व में न्याय के देवता श्री गोल्ज्यू महाराज के द्वार गोल्ज्यू मंदिर, उत्थान मंच (हीरानगर, हल्द्वानी) पहुँच गोल्ज्यू भगवान से देवभूमि के सम्मानित पुरोहितों के मान सम्मान और अधिकारों की रक्षा और डबल इंजन भाजपा सरकार और नेताओं की सद्बुद्धि के लिये प्रार्थना की।
सुमित हृदयेश जी ने कहाँ की उनको पूर्ण विश्वास है कि गोल्ज्यू भगवान हमारी प्रार्थना अवश्य सुनेंगे और इस प्रकार की तुच्छ मानसिकता वाले नेताओं को अवश्य दंड देंगे।
प्रार्थना कार्यक्रम में पार्षद नीमा भट्ट जी, रवि जोशी, विनोद दानी, राजेन्द्र जीना, मुकुल बलुटिया, मोना शर्मा, एडवोकेट गोविंद बिष्ट, डॉ. मयंक भट्ट, त्रिलोक बलूनी, देवेंद्र तौलिया, देवेंद्र राणा, मुन्ना पोखरिया, गिरीश पांडे, सौरभ भट्ट, नितिन भट्ट, अजय साह, हृदयेश शर्मा, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, गजेंद्र सिंह गोनिया, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, हृदयेश कुमार, राजेन्द्र सुयाल, टोनी हरियल, एडवोकेट वरुण प्रताप भाकुनी, देवेंद्र नेगी, अमन गुप्ता, उमेश बिनवाल, विशाल भोजक, प्रदीप नेगी, गजेंद्र सम्मल, प्रदीप बिष्ट, हर्षित खन्ना, आशीष सांगूड़ी, उमेश सुयाल, रक्षित शर्मा सहित अनेको भक्तों ने शिरकत की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad