उधम सिंह नगर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दूसरे दिन भी का नगला, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा में भव्य स्वागत किया गया! जगह जगह वाहन पर फूलों की बारिश की गई, ढोल नगाड़ों के बीच आतिशबाजी हुई!!

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किधर है जनपद में दूसरे दिन भी जगह-जगह अभूतपूर्व स्वागत किया गया जिससे मुख्यमंत्री गदगद दिखाई दिए उन्होंने ऐतिहासिक नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में भी गए इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शनिवार को नगला, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा में भव्य स्वागत किया गया। जगह जगह मुख्यमंत्री के वाहन पर फूलों की बारिश की गई। ढोल नगाड़ों के बीच आतिशबाजी हुई। धामी के पहली बार आने पर युवाओं में खासा जोश दिखाई दिया।शनिवार को श्री धामी पंतनगर से नगला होते हुए किच्छा पहुंचे। नगला में उनका जोरदार स्वागत किया गया। किच्छा में विधायक राजेश शुक्ला ने शानदार स्वागत समारोह रखा था। जगह जगह तोरणद्वार बनाए गए थे। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विधायक राजेश शुक्राला, राजकुमार ठुकराल, ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा आदि थे। यहां युवाओं साइकिल रैली भी निकाली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौरी कला में कारगिल शहीद देव बहादुर थापा द्वार का लोकार्पण किया। प0 गोविंद बल्लभ पंत जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके अलावा ग्राम नारायणपुर किच्छा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तम्भ पर पुष्पचक्र अर्पित किया।बरा में जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के स्वागत में बाकायदा टैंट लगवाया था। मुख्यमंत्री धामी यहां रुके तो उन पर फूलों की बारिश की गई। सुरेश गंगवार ने बुके देकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। साथ ही आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाए। स्वागत से धामी गदगद नजर आए। सुरेश गंगवार ने पूरे इलाके में होर्डिंग्स लगवा रखे हैं।सितारगंज में विधायक सौरभ बहुगुणा और नानकमत्ता में विधायक प्रेम सिंह राणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। यहां से उनका काफिला खटीमा को रवाना हो गया। खटीमा को भव्य तरीके से सजाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad