रुद्रपुर: युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का अभूतपूर्व स्वागत; जगह जगह फूलों की वर्षा

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर रुद्रपुर। प्रदेश के युवा तेजतर्रार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जनपद में पहुंचे पुष्कर सिंह धामी का रुद्रपुर में अभूतपूर्व स्वागत किया गया। मुख्यम॔त्री के रोड शो में लोगों ने पुष्प वर्षा की तो खुशी में आतिशबाजी भी की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों का हाथ हिला कर तो कभी हाथ जोड़कर अभिनादन स्वीकारकिया।मुख्यमंत्री पहली बार जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंचे। अंबेडकर पार्क से वह खुले वाहन में सवार हुए। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, काबीना मंत्री अरविंद पांडेय, मेयर रामपाल सिंह, विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व सांसद बलराज पासी, विवेक सक्सेना, विकास शर्मा, ललित मिगलानी आदि थे। इसके अलावा जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज दिखाई पड़ रहे थे।रोड शो गांधी पार्क, अग्रसेन चौक, काशीपुर बाईपास रोड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, इंदिरा चौक होते हुए किच्छा रोड होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचा। रोड शो में युवाओं की बाइक रैली सबसे आगे थी। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ छोलिया नृत्य की टोली थी। पूरे शहर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कहीं आतिशबाजी तो कहीं पुष्प वर्षा हो रही थी। भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर रहे थे। गुरूनानक इंटर कालेज पर भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे थे। पूरा माहौल भाजपामय दिखाई दे रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad