केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दिया; सांसद अजय भट्ट का मंत्री बनना तय

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बड़ी खबर यह है केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दिया। नैनीताल सांसद अजय भट्ट का मंत्री बनना तय हो गया है जिसकी जानकारी सबसे पहले देवभूमि माया ने दी थी अल्लाह की श्री निशंक ने स्वास्थ्य कारणों की वजह से पीएम को इस्तीफा भेजा। इसके साथ ही देबाश्री चौधरी को भी इस्तीफा देने के लिए कहा गया, कल ही वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया। इसके अलावा सदानंद गौड़ा को भी इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है। बता दें कि कई बैठकों के बाद आज शाम मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है।शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज कैबिनेट विस्तार से पहले ही मोदी कैबिनेट से हटा दिए गए हैं। गौरतलब है कि विगत दिनों निशंक की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार अटकलें जारी थी। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में एमओएस देबाश्री चौधरी को भी इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। हालांकि, यह सभी जानकारी सूत्रों के हवाले से है। माना जा रहा है कि कई और मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है।आपको बता दें कि कल ही वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया। इसके अलावा सदानंद गौड़ा को भी इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है। बता दें कि कई बैठकों के बाद आज शाम मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। नैनीताल सांसद अजय भट्ट को राज मंत्री का दर्जा दिया जा रहा हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad