सीएम तीरथ रावत के खिलाफ आप पार्टी के कर्नलअजय कोठियाल ताल ठोकेंगे!

खबर शेयर करें -

देहरादून विशेष संवाददाता आप आदमी पार्टी चुनावी मूड में आ गई है उन्होंने घोषणा कर दी है जहां से मुख्यमंत्री उप चुनाव लड़ेंगे वहां से कर्नल साहब ताल ठोकेंगे गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) उत्तराखंड उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। आज देहरादून में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की गई है। वह गंगोत्री सीट से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने सीएम तीरथ सिंह रावत को चुनौती दी और कहा कि वह गंगोत्री सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। आप प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने यह जानकारी साझा की है।कोठियाल ने कहा कि इन 05 सालों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि आप पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के समक्ष गंगोत्री उपचुनाव लड़ने का मौका दिया है।इधर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि ”आपने फ़ौज में अपनी जान की बाज़ी लगाकर देश की रक्षा की। अब उत्तराखंड आपकी ओर देख रहा है। यहाँ की भ्रष्ट राजनीति भी साफ़ करनी है।” कर्नल के चुनाव लड़ने की घोषणा से चुनाव दिलचस्प होने की संभावना है अब देखना होगा कि चुनाव आयोग कब तिथि घोषित करता हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad