दिल्ली से पर्यटक घूमने नैनीताल आ रहे की कार खाई में गिरी चार मरे, हादसा रामपुर में हुआ

खबर शेयर करें -

रामपुर( स्टाफ रिपोर्टर) दिल्ली गांधीनगर के चार दोस्त नैनीताल घूमने जा रहे थे कार रामपुर में दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। विवरण के मुताबिक दिल्ली के गांधीनगर निवासी राजेंद्र कुमार जैन अपने दोस्तों सोनू, मनोज और दीपक कुमार के साथ अपनी इको स्पोर्ट कार से नैनीताल घूमने जा रहे थे। रविवार सुबह करीब 04 बजे रामपुर के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनीताल रोड स्थित पहाड़ी गेट के पास उनकी कार एक नाले में जा गिरी।वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना गंज से आई पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ देर बाद नाले से सभी कार सवारों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक चारों दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना का स्पष्ट कारण फिलहाल पता नही चल सका है। सम्भवत: तेज रफ्तार और नींद इसका कारण हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। बताया जाता है कि पर्यटक तीव्र गति से वाहन चलाते हैं जरा भी चूक होने से गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है यही कारण रहा होगा कि जल्दी की चक्कर में चारों दोस्त अपनी जान गवा बैठेl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad