मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार सांय नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अपने दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभाध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके अतिरिक्त 14 व 15 जून को विभिन्न केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट कर राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श करेंगे

खबर शेयर करें -

देहरादून 12 जून विशेष संवाददाता
         मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार सांय नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अपने दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभाध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री 14 व 15 जून को विभिन्न केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट कर राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श करेंगे।
         मुख्यमंत्री जिन केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे उनमें श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी, मंत्री कपड़ा, महिला बाल विकास, श्री किरण रिजिजू, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा मामले, श्रीमती निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री, श्री धर्मेन्द्र प्रधान, मंत्री पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, श्री प्रकाश जावडेकर मंत्री सूचना एवं प्रसारण, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन, भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम, श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मंत्री पंचायतीराज, कृषि एवं किसान कल्याण ग्रामीण विकास, श्री पीयूष गोयल, मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग, रेल, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, श्री हरदीप पुरी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), नागरिक उड्डयन, आवास और शहरी मामले, श्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad