रानीखेत: बादल फटने से ऐतिहासिक बिनसर महादेव मंदिर परिसर में घुसा पानी, दीवार हुई क्षत्रिग्रस्त! लाइव

खबर शेयर करें -

रानीखेत तहसील के बिनसर महादेव मंदिर परिसर में पानी भरने से मंदिर की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि क्यारियों को भी नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि विगत दिनों ऐतिहासिक रानीखेत अल्मोड़ा मार्ग पर स्थित कैची धाम में बादल फटने से मंदिर के भीतर मलवा आ गया था अभी श्रद्धालु उसको भूल ही नहीं थे कि रानीखेत रामनगर मार्ग पर स्थित बादल फटने से इतिहासिक बिनसर महादेव में पानी व मलबा मंदिर के अंदर घुस गया है विवरण के मुताबिक

बिनसर महादेव  के ऊपरी हिस्से में कहीं बादल फटने का अंदेशा जताया जा रहा है जिस कारण तेज बारिश का सारा बहाव गेट तोड़ता हुआ मंदिर परिसर के भीतर आ गया। इस भयावह मंजर को देख परिसर में रह रहे पुजारी दहशत में आ गए। मंदिर परिसर में लगी फूल,पौधें आदि को नुकसान हुआ है,हालांकि अभी कितना नुकसान हुआ है परिसर में इसका स्पष्ट आकलन नहीं हो पाया है। इस भारी  बारिश से कुजगढ़ (गधेरा)नदी  उफान पर आ गई है।

क्षेत्रीय पटवारी ने बताया कि उनके पास शाम 5 बजे सूचना आयी कि सौनी मंदिर में पानी भरने से नुकसान हुआ है और उन्होनें मौके पर जाकर मौका मुआवना किया। समाचार लिखे जाने तक श्रद्धालुओं मंदिर के भीतर मलवा निकालने में युद्ध स्तरीय प्रयास कर रहे थेl
 

बताया कि उन्होने मौके पर जाकर मंदिर के महंत रामगिरी महाराज से भी नुकसान के बारे में जानकारी ली। पटवारी के अनुसार मंदिर के महंत ने उन्हे बताया कि दिन के 12 बजे के आसपास गधेरे में अतिवृष्टि के कारण पानी का स्तर बढ़ गया और पानी मंदिर परिसर के आंगन में भर गया और इसके कारण वहां बनी क्यारिंया क्षतिग्रस्त हो गई और मंदिर की सुरक्षा दीवार को भी नुकसान पहुंचा है।
पटवारी के अनुसार किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि पूरा मंदिर परिसर पानी से भरा हुआ है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad